scriptपाक ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा युद्ध विराम, मोर्टार बरसाए | Pak violates ceasefire on third consecutive day, fires mortar | Patrika News

पाक ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा युद्ध विराम, मोर्टार बरसाए

Published: Aug 07, 2015 09:30:00 am

पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में की गोलीबारी

Pakistan ceasefire

Pakistan ceasefire

जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाक ने शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गोलीबारी की और मोर्टार भी छोड़े। बताया जा रहा है कि सीमा पार से गोलीबारी सुबह तकरीबन 3.30 बजे शुरु हुई थी और अभी भी जारी है।

पाक द्वारा लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। वहीं भारतीय सेना भी सीमा पर इसका बराबर जवाब दे रही है। सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की बात करें तो पाकिस्तान ने इस महीने में कम से कम 12 बार इसका उल्लंघन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो