scriptपाक ने सीमा लांघने के जुर्म में 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक महीने में तीसरी घटना   | Pakistan abducts 18 Indian fishermen along with three boats off Gujarat coast | Patrika News

पाक ने सीमा लांघने के जुर्म में 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक महीने में तीसरी घटना  

Published: Nov 01, 2015 12:19:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात तट की अंतराष्ट्रीय सीमा पर तीन नावों को जप्त कर 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए सभी मछुआरे सौराष्ट्र प्रांत से ताल्लुक रखते हैं। 

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात तट की अंतराष्ट्रीय सीमा पर तीन नावों को जप्त कर 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए सभी मछुआरे सौराष्ट्र प्रांत से ताल्लुक रखते हैं। 

मछुआरों के संगठन राष्ट्रीय मछुआरा फोरम के सचिव मनीष लोधारी के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को अरब सागर में गुजरात तट के पास जखाउ तट के करीब 18 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और तीन नौकाएं जब्त कर ली। एक महीने के दरम्यान ये तीसरी घटना है।

 24 fishermen arrested

पडोसी मुल्क ने बीते तीन महीने में भारत के 119 मछुआरों को गिरफ्तार करते हुए कुल 19 नावें जप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि पीएमएसए ने मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब गुजरात के आेखा और पोरबंदर शहर के रहने वाले ये मछुआरे मछली पकडऩे के लिए नौका चला रहे थे। 

 24 fishermen arrested

बीते 15 अक्तूबर को पीएमएसए की फायरिंग में गुजरात का एक मछुआरा जख्मी हो गया था। चार नौकाओं के साथ करीब 24 मछुआरों को उसी दिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास गिरफ्तार किया था। 

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज चेन्नई में कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

fishermen 

चेन्नई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र को बताया गया है कि उनकी मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।’’ 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो