scriptLoC पर 35 दिन में पाक ने 130 बार तोड़ा सीज फायर, 10 जवान हुए शहीद | Pakistan Ceasefire violation 130 times in 35 days at LoC | Patrika News

LoC पर 35 दिन में पाक ने 130 बार तोड़ा सीज फायर, 10 जवान हुए शहीद

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2018 11:33:14 am

Submitted by:

Chandra Prakash

इस साल सिर्फ 35 दिन में ही पाकिस्तान ने 130 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

loc
नई दिल्ली। हर बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं लेता है। रविवार को एकबार फिर पाकिस्तान ने एलओसी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने भिंबर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने इसबार एटीजीएम यानि एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल्स का इस्तेमाल किया है।

35 दिन, 130 बार सीज फायर
इस साल सिर्फ 35 दिन में ही पाकिस्तान ने 130 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। इस साल हुई फायरिंग में कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 10 जवान शामिल हैं। जबकि 70 से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं।
घर पर चल रही थी जन्मदिन की तैयारी, सरहद से आई कैप्टन कपिल कुंडू की शहादत की खबर

2017 में मारे गए 218 आतंकी, 83 जवान शहीद
2017 में पाकिस्तान ने 860 बार से अधिक बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस साल 83 जवानों की शहादत का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर 218 आतंकियों को मार गिराया। वहीं 2016 में 88 सुरक्षाबल शहीद हुए हैं। लेकिन भारतीय फौज ने भी इस दौरान 165 आतंकियों का खात्मा किया है।

रविवार को 4 जवान शहीद
जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में चार सैनिक शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में बगैर उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए। जिसमें चार सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय चौकियां प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब रही हैं।

बैट ने किया एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला
इसके पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शाहपुर इलाके में पाकिस्तान ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक 15 साल की लड़की और एक सैनिक घायल हो गए। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी लगभग सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों, स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो