scriptदेर रात पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 8 घायल | Pakistan violates ceasefire again late at night, 8 injured | Patrika News

देर रात पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 8 घायल

Published: Oct 26, 2016 11:52:00 pm

पाकिस्तान ने बुधवार देर रात अरनिया और आर.एस.पुरा सेक्टरों में छोटे हथियारों और मोर्टार से भारी गोलीबारी की।

Cease fire

Cease fire

जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए जम्मू के सीमावर्ती इलाकों अरनिया, आर.एस पुरा सेक्टरों में गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी समेत आठ लोग घायल हो गए। 

एक अधिकारी ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने बुधवार देर रात अरनिया और आर.एस.पुरा सेक्टरों में छोटे हथियारों और मोर्टार से भारी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि अरनिया सेक्टर में सीमा पार गोलीबारी से 10 मकान आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। 

इससे पूर्व सुबह पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के एक अधिकारी समेत आठ लोग घायल हो गये। जम्मू के आर.एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ के एक अधिकारी ए.के.उपाध्याय घायल हो गये। 

जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने साई कलान इलाके में भी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि अरनिया में डेढ़ बजे से गोलीबारी हो रही है। लोग अपने घरों के अंदर है। फिलहाल मानवीय क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन गोलीबारी में कुछ मवेशी मारे गये हैं। 

इस बीच पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीमा पार मोर्टार का एक गोला दागे जाने से सात लोग घायल हो गये। घायलों की पहचान नीलम चौधरी, सोमा देवी, कमलेश कुमारी, वीना कुमारी, मंजू चौधरी, साक्षी चौधरी और संजना चौधरी के रूप में हुयी हैं। सभी घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो