विविध भारत

सेना की वर्दी में पाकिस्तानी जल्लाद, 30 लाख हत्याएं और 2 लाख महिलाओं का किया था रेप

4 Photos
Published: December 25, 2017 03:17:34 pm
1/4

नई दिल्ली। अभी हाल ही में बांग्लादेश ने अपना विजय दिवस मनाया। 16 दिसंबर को बांग्लादेश पाकिस्तान की दरिंदगी से आज़ाद हो गया था। बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्ति दिलाने में भारत की अहम भूमिका थी। यदि भारत बांग्लादेश की मदद नहीं करता तो शायद आज भी पाकिस्तान बांग्लादेश में अपना कहर बरपा रहा होता।

2/4

भारत और पाकिस्तान के बीच शुरु हुए 1971 का युद्ध मूल रूप से बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) की पाकिस्तान से मुक्ति के लिए शुरु हुआ था। 13 दिन तक हुई इस लड़ाई में भारत की ताकतवर सेना के आगे पाकिस्तान की सेना ने सरेंडर कर दिया था। इसमें 93 हज़ार पाकिस्तानी सैनिक शामिल थे, जिन्होंने भारत के आगे घुटने टेक दिए थे और सरेंडर किया था।

3/4

1971 के युद्ध में पाकिस्तान की जल्लाद सेना ने करीब 30 लाख से भी ज़्यादा लोगों की हत्या कर दी थी। जिसमें लाखों बच्चे भी शामिल थे। इतना ही नहीं, पाकिस्तान की सेना की वर्दी में घूम रहे दरिंदों ने 2 लाख महिलाओं के साथ रेप भी किया था।

4/4

बताया जाता है कि युद्ध के दौरान करीब 80 लाख से 1 करोड़ लोगों ने यहां-वहां से भारत में आकर शरण ले ली थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.