scriptतटरक्षक बलों ने पकड़ी पाकिस्तानी नौका, 11 को गिरफ्तार किया  | Pakistani boat with 11 persons aboard nabbed near gujarat coast | Patrika News

तटरक्षक बलों ने पकड़ी पाकिस्तानी नौका, 11 को गिरफ्तार किया 

Published: Feb 06, 2016 09:17:00 pm

भारतीय और पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अक्सर एक दूसरे की जल सीमा में प्रवेश करने को लेकर मछली पकडऩे वाली नौकाओं को जब्त करती रहती हैं।

Pakistani boat with 11 persons aboard nabbed near

Pakistani boat with 11 persons aboard nabbed near gujarat coast

मुंबई। भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को एक मछली पकडऩे की पाकिस्तानी नौका को पकड़ लिया। यह नौका कच्छ जिले में जखाउ तट के समीप भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। नौका पर सवार 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक रक्षा प्रवक्ता कैप्टन अभिषेक मतिमान ने बताया, 40 फुट लंबी पाकिस्तान की मछली पकडऩे वाली नौका को भारतीय तटरक्षक बल ने जखाउ तट पर भारतीय जल क्षेत्र के भीतर पांच नॉटिकल माइल पर पकड़ा। उन्होंने बताया कि मछली पकडऩे की नौका पर सवार 11 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। भारतीय और पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अक्सर एक दूसरे की जल सीमा में प्रवेश करने को लेकर मछली पकडऩे वाली नौकाओं को जब्त करती रहती हैं।

इस समय करीब 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं और जिनमें से अधिकतर गुजरात के रहने वाले हैं। भारत की मछली पकडऩे की करीब 860 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं। हाल ही में मछुआरों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में उनसे पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को वापस लाने के प्रयास की पहल करने की अपील की थी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो