scriptPatrika News Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें | Patrika News Bulletin 21 november night | Patrika News

Patrika News Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2017 08:48:32 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

patrika news bulletin
अब बेनामी प्रॉपर्टी पर कसेगा शिकंजा, आधार से लिंक करने की तैयारी
नोटबंदी के जरिए कालेधन पर कार्रवाई के बाद अब सरकार बेनामी प्रॉपर्टी पर हमला करने जा रही है। सरकार जल्द ही प्रॉपर्टी को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर सकती है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभी बैंक अकाउंट को आधार से लिंक किया जा रहा है। आगे चलकर प्रॉपर्टी को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य किया जाएगा।
शीत सत्र में केंद्र सरकार संसद में लाएगी तीन तलाक पर नया कानून
केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं को राहत देने के लिए आने वाले संसद के शीत सत्र में बड़ा कदम उठा सकती है। इसके तहत सरकार तीन तलाक पर नया कानून लाने की योजना बना रही है। सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार तीन तलाक के मुद्दे पर गंभीर है। इस वजह से आने वाले सत्र में संसद में नया कानून या फिर मौजूदा कानून में संशोधन का विधेयक पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं के पास न्याय का कोई रास्ता नहीं है। पीड़ित महिलाएं पुलिस के पास शिकायत लेकर जाती तो हैं लेकिन मामले में दंड का सही प्रवाधान नहीं होने के चलते पुलिस भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पाती। इस वजह से केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं को राहत देने के लिए जल्द से जल्द इस मसले पर नया कानून बनाना चाहती है।
प्रद्युम्न मर्डर केस: बस कंडक्टर अशोक को मिली जमानत, हरियाणा पुलिस ने ठहराया था आरोपी
गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या के मामले के आरोपी बस कंडक्टर अशोक को जमानत मिल गई है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अशोक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए 50 हजार रुपए के बॉन्ड के आधार पर अशोक को जमानत दे दी है। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि इससे पहले सीबीआई ने अशोक को जमानत देने से इनकार कर दिया था। सीबीआई ने ये दलीली दी थी कि इस केस में जांच पूरी हो जाने तक अशोक को हिरासत में रखना होगा।
उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया की मस्जिद में सुसाइड बम अटैक, 50 की मौत
उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में सुसाइड बम अटैक किया गया। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के अडमावा राज्य के उत्तर पूर्वी मुबी शहर के एक मस्जिद में सुबह सुबह लोग नमाज अता के लिए इक्टठा हुए। उसी दौरान एक आत्मघाती हमला किया गया। यह अडमावा से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। हालांकि पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।
कश्मीर के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए लंदन में मुजरा करवा रहा पाकिस्तान
एक ओर पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं का खून बहा के उन्हें आंतक के रास्ते पर भेज रहा है तो वहीं उसके नेता कश्मीर के नाम पर लड़कियों से डांस करवा रहे हैं। अब कश्मीर के नाम पर मजे करने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं। दरअसल पाकिस्तान ने कश्मीर पर फंड इकट्ठा करने के लिए लंदन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम को लंदन में एक शैक्षणिक सोसाइटी के जरिए आयोजित किया गया था। इस पार्टी में पीओके के प्रेसिडेंट मसूद खान कई हस्तियों के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम भले कश्मीर के नाम पर हो रहा था लेकिन वहां मौजूद पाकिस्तानी नेता मजे कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो