scriptराहुल गांधी की फोटो खींचते-खीचते गिरा फोटोग्राफर, बचाने खुद दौड़ गए कांग्रेस अध्यक्ष | photographer fell down during click rahul gandhi photo | Patrika News

राहुल गांधी की फोटो खींचते-खीचते गिरा फोटोग्राफर, बचाने खुद दौड़ गए कांग्रेस अध्यक्ष

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2019 05:06:03 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

जब राहुल गांधी की फोटो खींचते-खींचते गिर गया फोटोग्राफर, तो बचाने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष दौड़ पड़े।

rahul

राहुल गांधी की फोटो खींचते-खीचते गिरा फोटोग्राफर, बचाने खुद दौड़ गए कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा पहुंचे थे। लेकिन, एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना घटी जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक फोटोग्राफर लगातार राहुल गांधी की तस्वीर खींचने में लगा था। उसी बीच अचानक वह लड़खड़ा गया और सीधे नीचे जा गिरा।
राहुल गांधी की फोटो खींचते गिरा फोटोग्राफर

फोटोग्राफर जैसे ही गिरा सभी सुरक्षाकर्मी उसे बचाने में लग गए। इसी बीच खुद राहुल गांधी फोटोग्राफर को बचाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, तब तक सुरक्षाकर्मी फोटोग्राफर की मदद कर उसे उठा चुके थे। लेकिन, कुछ देर के लिए सभी लोग घबरा गए। गनीमत यह रही की फोटोग्राफर को ज्यादा चोट नहीं लगी।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मोदी सरकार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि नरेंद्र मोदी जी की तरह नहीं जो समझते है कि उन्हें सबकुछ पता है और सुझाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस में। बैंकिंग सेक्टर आज उद्योगपतियों के हाथों में हैं। उनके कर्ज माफ किए जाते हैं मगर आम आदमी के नहीं। इसके अलावा राहुल गांधी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी अटकले मैंने अभी तक नहीं सुनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो