scriptरेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, रेलवे में मिलेंगी 4 लाख लोगों को नौकरियां | Piyush Goyal's big announcement, 4 lakh people get jobs in Railways | Patrika News

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, रेलवे में मिलेंगी 4 लाख लोगों को नौकरियां

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 07:24:56 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

रेलवे में अभी 1 लाख 32 हजार पद खाली हैं। दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होने वाले हैं।

piyush goyal

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, रेलवे में मिलेंगी 4 लाख लोगों को नौकरियां

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। साथ ही कहा है कि वह युवा जोश रेलवे में भी देखना चाहते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि- पिछले साल हमने डेढ़ लाख लोगों को नौकरी का अवसर दिया था। उन्होंने कहा है कि अगले दो साल में रेलवे रिटायरमेंट से खाली होने वाली वैकेंसी ओर अन्य जगहों के लिए कुल मिलाकर 4 लाख लोगों को नौकरी के मौके देगा।
गोयल ने कहा कि- रेलवे में 2 लाख 30 हज़ार और वेकैंसी निकाली जाएंगी। रेलवे में अभी 1 लाख 32 हजार पद खाली हैं। दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होने वाले हैं। इसलिए पुरानी ग्रुप सी और ग्रुप डी की वेकैंसी और इस बार जो वेकैंसी रेलवे निकालने वाला है, उसे मिला दें तो रेलवे 2 साल में करीब 4 लाख भर्तियां करने वाला है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, 2 लाख 30 हजार नए पदों पर होने वाली भर्ती पर आरक्षण का नया कानून लागू होगा। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। ये भर्ती 2 फेजों में होगी। पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ये नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च में जारी किया जा सकता है। जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
गोयल ने कहा कि- युवाओं के जोश के साथ भारतीय रेल भी अधिक अच्छी बने, इसके लिए हम उनका स्वागत करते हैं। भर्तियों की घोषणा करते हुए उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि- अगर पिछ्ली सरकारों ने आज की तरह रेल में निवेश किया होता तो आज जो तकलीफ है, वो नहीं हुई होती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो