scriptPM Modi Address Nation: पीएम मोदी ने राज्यों से की अपील, बोले- हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है | PM Modi address nation regarding Coronavirus | Patrika News

PM Modi Address Nation: पीएम मोदी ने राज्यों से की अपील, बोले- हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है

locationनई दिल्लीPublished: Apr 20, 2021 09:24:53 pm

Submitted by:

Anil Kumar

देश में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने थोड़ी देर पहले ही कोरोना वैक्सीन निर्माताओं के साथ वीडिययो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो सके।

pm_modi.jpg

PM Modi address nation regarding Coronavirus

देश में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने थोड़ी देर पहले ही कोरोना वैक्सीन निर्माताओं के साथ वीडिययो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी से अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो सके।

PM Narendra Modi Speech Live Updates:

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। कल रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का यही संदेश है कि हम मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन शत प्रतिशत करिए।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

लॉकडाउन से देश को बचना है: पीएम मोदी

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी, कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं। मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

भारत में है दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। भारत में दो कंपनियों की वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। दुनिया में सबसे तेजी से पहले दस करोड़ फिर 11 करोड़ फिर 12 करोड़ डोज दिए गए हैं। हमें इससे हौसला मिलता है कि देश की जनसंख्या के बड़े हिस्से को वैक्सीन लग चुकी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1384529508229812227?ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम मोदी ने राज्यों से की अपील

पीएम मोदी ने सभी राज्यों से अपील की है। मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।

भारत चला रहा है दो-दो टीकाकरण अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्ष जब राष्ट्र में कुछ ही मरीज सामने आए थे, तो देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया था। आज हमारा भारत दो-दो वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान चला रहा है। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में वैक्सीन डोज दिए गए हैं। आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौशला मिलता है।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेरी फार्मा इंडस्ट्री के लोगों से काफी विस्तार से चर्चा हुई। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर है। हम अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम तेजी से कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1384529334656913409?ref_src=twsrc%5Etfw

18 साल से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की दी इजाजत: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा।

हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों। वैक्सीनेशन को 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए शुरू करने से शहरों में जो हमारी वर्कफोर्स है, उसे तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी

देश के अनेक हिस्सों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।

ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है।

बीते दिनों में जो फैसले लिए गए हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति सुधरेगी। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और प्राइवेट प्लेयर साथ मिलकर काम कर रहे हैँ। इस संकट में हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1384527760089960450?ref_src=twsrc%5Etfw

कोरोना के खिलाफ देश लड़ रहा बहुत बड़ी लड़ाई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ आज देश फिर से एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ समय पहले तक स्थिति संभली हुई थी। आप जो पीड़ा सह रह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। जिन्होंने अपनो को खोया है उसके लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है।

https://twitter.com/ANI/status/1384526784897589251?ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम मोदी 8:45 बजे देश को करेंगे संबोधित

देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। हर दिन 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार और तमाम राज्य सरकारों की ओर से जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:45 बजे देश को संबोधित करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि देश में एक बार फिर से सख्त पाबंदियां लगाने को लेकर पीएम मोदी ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
-

RTI में बड़ा खुलासा, जनवरी से अब तक कोरोना वैक्सीन की 44 लाख से अधिक डोज बर्बाद

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में पीएम मोदी का यह पहली बार राष्ट्र के नाम संबोधन होने जा रहा है। कोरोना की पहली लहर में उन्होंने जब पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया था तो ‘जनता कर्फ्यू’ का ऐलान किया था।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वैक्सीन निर्माताओं के साथ पीएम ने की चर्चा

मालूम हो कि पीएम मोदी ने इससे पहले देश के सभी मुख्यमंत्रियों और फिर राज्यपालों के साथ बैठक की थी। इसके अलावा अधिकारियों व मंत्रियों के साथ-साथ देश के प्रबुद्ध डॉक्टरों के साथ चर्चा की थी। देश में टीकाकरण बढ़ाने को लेकर वैक्सीन निर्माताओं के साथ पीएम ने मंगलवार को चर्चा की।

बता दें कि भारत में अब तक 1,64,80,796 लोगों को पूर्ण रूप से वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि देशभर में 12,38,52,566 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। अब तक कोरोना से 1,53,20,972 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,80,530 लोगों की जान जा चुकी है।

https://twitter.com/ANI/status/1384496642414440456?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x80pb79
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो