विविध भारत

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी बोले- एक परिवार के लिए देश के सपूतों को भुलाया गया

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन हो रहा है।

नई दिल्लीOct 21, 2018 / 10:15 am

Saif Ur Rehman

नई परंपरा की शुरूआत: आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लाल किला पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। लाल किला से नई परंपरा की शुरूआत हुई है। पीएम मोदी ने लाल किला पर इस वर्ष दूसरी बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को सम्मान देने के लिए नई परंपरा का आगाज किया है। बता दें कि आज आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ है। 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद फौज की स्थापना हुई थी।
पीएम मोदी ने इस मौके पर जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि लाल किला पर तिरंगा फहराना मेरा सौभाग्य है। पीएम मोदी ने कहा कभी ना अस्त होने वाली सत्ता के खिलाफ नेता जी लड़े। आजाद हिंद सरकार का अपना एक विकसित तंत्र था।
आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन हो रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक परिवार के लिए देश के सपूतों को भुलाया गया। देश के शहीदों को भुलाने की कोशिश की गई। साथ ही पीएम मोदी ने कहा, “भारत की संप्रभुता के लिए खतरा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुश्मनों को दोगुनी ताकत से जवाब देंगे। हमें किसी दूसरी भूमि का लालच नहीं।” पीएम मोदी ने यह भी कहा नेताजी की नीति पर हमारी सरकार चल रही है।
 

 

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
खाकी को सम्मान

इससे पहले पीएम मोदी ने राजधानी स्थित चाणक्यपुरी में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नेशनल पुलिस मेमोरियल और म्‍यूजियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एलके अडवाणी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और उपस्थित अतिथियों और पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक पुरस्‍कार का ऐलान भी किया। यह पुरस्‍कार नेता जी की जयंती 23 जनवरी को प्रदान किया जाएगा।

Home / Miscellenous India / आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी बोले- एक परिवार के लिए देश के सपूतों को भुलाया गया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.