विविध भारत

पांच दिन के अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे रवांडा

पांच दिन के विदेश दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी का सबसे ज्यादा जोर आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूती देने पर रहेगा।

Jul 23, 2018 / 03:01 pm

Prashant Jha

पांच दिन के विदेश दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और युगांडा जाएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और युगांडा जाएंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी भारत ब्रिक्स के तहत पहले महाद्वीप में द्विपक्षीय और उसके बाद बहुपक्षीय संवाद स्थापित करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान रवांडा के राष्ट्रपति को वे 200 गायों का तोहफा भी देंगे। तीन महाद्वीपों के साथ मजबूत रिश्ते पीएम मोदी की यात्रा का मकसद एक बार फिर देश के रिश्तों को अन्य देशों से मजबूत बनाने पर रहेगा। इन तीनों महाद्वीप के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूती देने पर जोर रहेगा।

 

https://twitter.com/ANI/status/1021313940934967296?ref_src=twsrc%5Etfw

पहली बार कोई भारतीय पीएम करेगा रवांडा यात्रा रवांडा यात्रा

किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। भारत ने रवांडा के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है। इसे पूर्वी अफ्रीका के गेट-वे के तौर पर देखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की। मोदी अपने रवांडा दौरे के दौरान रवांडा के राष्‍ट्रपति को अनमोल तोहफा देने की तैयारी में हैं। प्रधानमंत्री मोदी रवेरू मॉडल गांव का दौरा करेंगे, जहां वह रवांडा की गिरिंका योजना के लिए 200 गाय वहां के राष्ट्रपति को देंगे। आपको बता दें कि ‘गिरिंका’ गरीबी उन्मूलन के लिए रवांडा की सरकार का एक अहम कार्यक्रम है। रवांडा सरकार का दावा है कि इस योजना से अबतक 3.5 लाख परिवारों को फायदा मिला है।

भारतीय विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता

दरअसल पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण करार हुआ है। मोदी सरकार के चार साल की बात करें तो हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, “भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।”

Home / Miscellenous India / पांच दिन के अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे रवांडा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.