विविध भारत

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बताया गरीबों का मसीहा

बिरसा मुंडा को कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
आदिवासियों को संगठित करने के आरोप में ब्रिटिश सरकार ने जेल की सजा सुनाई थी।

Nov 15, 2020 / 10:16 am

Dhirendra

बिरसा मुंडा को कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विट कर बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गरीब हितैषी कार्यों के लिए उनका आभार भी जताया। पीएम मोदी ने अपने ट्विट में बताया है कि बिरसा मुंडा गरीबों के सच्चे उद्धारक थे। वह समाज के वंचित और शोषित वर्ग के कल्याण के लिए काम करते थे। गरीब हितैषी होने की वजह से उन्हें झारखंड में भगवान का दर्जा भी हासिल है। पीएम ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/1327817229354688518?ref_src=twsrc%5Etfw
गरीब परिवार में हुआ था जन्म

बता दें कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 में गरीब आदिवासी परिवार में हुआ था। साल 1900 में बिरसा मुंडा जी के आदिवासी लोंगो को संगठित करने के आरोप में ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप में 2 साल की सजा दी गई थी। 9 जून, 1900 को अंग्रेजो द्वारा उन्हें जहर देने के कारण उनकी मौत हो गई।

Home / Miscellenous India / PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बताया गरीबों का मसीहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.