scriptपाक ने देख लिया है कि भारत की सेना में कितना दम है: मोदी | Pm Modi rally in punjab: Indian Army showed its power to pakistan: Modi | Patrika News

पाक ने देख लिया है कि भारत की सेना में कितना दम है: मोदी

Published: Nov 25, 2016 02:27:00 pm

मोदी ने कि कहा पाकिस्तान ने देख लिया है कि भारत की सेना में दम कितना है, हमारे फौजियों की ताकत कितनी है

pm modi

pm modi

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में एम्स का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों और गरीबों के कल्याण कि लिए प्रतिबद्ध है। हम पाकिस्तान जाने वाला बूंद-बूद पानी रोककर पंजाब के किसानों को देंगे। हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राईक कर पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया। स्कूल, अस्पताल सरकार की प्राथमिकता है। सरकार गरीबों-किसानों के साथ है। हम उनके जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हर मुमकिन कदम उठाएंगे।

इस मौके पर आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि देश के विकास में रोड बने, एयरपोर्ट बने, रेल चले इसका जितना महत्व है उससे भी ज्यादा सामान्य नागरिकों के लिए स्कूल, अस्पताल जरूरी है। इस ढांचे के मजबूत होने से समाज ताकतवर बनता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत बठिंडा में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की लागत से एम्स का निर्माण होने जा रहा है।

जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो सीमा पार हड़कंप मच गया
मोदी ने कहा कि सीमा पार से होने वाले जुल्म सीमावर्ती गांवों के लोग सहते रहते थे। हमारे सेना का जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो सीमा पार हड़कंप मच गया। अब पाकिस्तान ने देख लिया है कि भारत की सेना में दम कितना है, हमारे फौजियों की ताकत कितनी है, ये परिचय हमने करवा दिया है।

पाकिस्तान की आवाम से बात
उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहते हैैं। यह भारत है जब पेशावर में बच्चों को मारा जाता है तो सवा सौ करोड़ भारतीयों की आंखों में आंसू होते हैैं। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी जनता को संदेश दिया कि अगर लडऩा है तो भ्रष्टाचार, कालेधन व गरीबी के खिलाफ लड़ो, भारत के खिलाफ लड़कर आप गुनाहगार बनते चले जा रहे हो।

पाकिस्तान का बूंद-बूंद पानी रोककर देश के किसानों को दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता भी गरीबी से मुक्ति चाहती है। लेकिन, पाकिस्तान सरकार अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए तनाव पैदा करती है। उन्होंने कहा कि सतलुज, व्यास, रावी में से जो हिंदुस्तान के हक का पानी भारत के हिस्से में नहीं आ रहा यह पाकिस्तान के रास्ते समुद्र में बह रहा है। अब बूंद-बूंद पानी रोककर यह पानी देश के किसानों को दिया जाएगा। अब हिंदुस्तान के खेत पानी से लबालब होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिल बैठकर रास्ता निकाला जाएगा।

अब तक की केंद्र सरकारें सोती रही
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए पानी चला जाता है और अब तक की केंद्र सरकारें सोती रही। पंजाब के किसानों को यदि पानी मिल जाए तो वे मिट्टी में से सोना निकाल सकते हैैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला मौजूद हैैं।

भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मिला जनता का साथ
उन्होंने कहा कि काले कारोबार को खत्म करने के लिए 500 व 1000 के नोट बंद किए। इसके कारण लोगों को कुछ समय परेशानी हुई, लेकिन सबने इसे भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने इस काम में मदद देने के लिए जनता का शुक्रगुजार किया। उन्होंने कहा कि यह कठिनाइयों भरा रास्ता था, लेकिन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनता ने उनका साथ दे रही है। जाली नोट ने युवाओं को बर्बाद किया। मोबाइल फोन को खुद का बैैंक बनाएं। लेनदेन मोबाइल फोन के जरिये करें।

नहीं चलेगा कैश के नाम पर खेल
प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे किसानों, मध्यम वर्ग व गरीबों का शोषण बंद करवाना है। कैश के नाम पर खेल नहीं चलते देंगे। नए नोट आ रहे हैं। लोगों ने नोटबंदी में जो कठिनाई झेली है, उसका धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। लेकिन इस परिवतज़्न से उन्हें और देश को आने वाले दिनों में बेशुमार फायदा होगा।

एम्स से कई लोगों को मिलेगा रोजगार
उन्होंने कहा कि इस एम्स में डॉक्टरी, पैरामेडिकल व नर्सिग की शिक्षा भी दी जाएगी। इससे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जिस काम का शिलान्यास मोदी सरकार करती है उसका उद्घाटन भी यही सरकार करती है। पिछली सरकारें नींवपत्थर रखती थी अब की सरकार काम पूरा करती है।

पारली ना जलाएं किसान
पीएम मोदी ने पंजाब के किसानों से आग्रह किया वो पारली ना जलाएं। उन्होंने कहा कि पारली को खाद के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे जमीन उपजाऊ बनेगी और अच्छी फसल होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो