scriptपंडित नेहरू की पुण्‍यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | PM Modi, Sonia Gandhi and Rahul Gandhi paid homage to Pandit Nehru's death anniversary | Patrika News

पंडित नेहरू की पुण्‍यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2019 05:30:51 pm

Submitted by:

Dhirendra

पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
सोनिया, राहुल और मनमोहन ने शांति वन पहुंचकर नेहरू को याद किया
पूर्व उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने भी नेहरू के योगदान को यादगार बताया

pm modi
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज के दिन नेहरू को हम उनके योगदान के लिए याद करते हैं। उन्‍होंने कहा कि नेहरू जी के योगदान को पूरा राष्‍ट्र हमेशा याद करता रहेगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/1132836798906937344?ref_src=twsrc%5Etfw
सोनिया और राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्‍यतिथि पर सोमवार को यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी सोमवार को शांति वन पहुंचेे और उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।
https://twitter.com/hashtag/JawaharlalNehru?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि 1964 में आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था।

https://twitter.com/hashtag/JawaharlalNehru?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम ने गडकरी को दी जन्‍मदिन की बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा नेता नितिन गडकरी को जन्‍मदिन पर बधाई दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे प्रिय सहकर्मी @nitin_gadkari जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। गडकरी जी ने एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत किया है। वह एक प्रभावी मंत्री हैं, जिन्होंने देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में अहम योगदान दिया है। उन्‍होंने नितिन गडकरी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की है।
https://twitter.com/nitin_gadkari?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो