script27 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तरी गोवा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी | PM Modi will address North Goa party workers on January 27 | Patrika News

27 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तरी गोवा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 10:12:15 pm

Submitted by:

Shivani Singh

आज भी पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

modi

27 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तरी गोवा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने बुधवार को मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली है।

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

आज भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

विनय तेंदुलकर ने कहा कि भाजपा आगामी आम चुनाव के पहले से ही यह तैयारी कर रही है। तेंदुलकर ने कहा, ‘पार्टी की मशीनरी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है।’ बता दें कि आज भी पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को काम की काफी तारीफ की। वही, उन्होंने बगैर नाम लिए प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है। लेकिन बीजेपी में पार्टी ही परिवार है।

प्रियंका के राजनीति में एंट्री से मचा बवाल

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त कर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस की ओर से अचानक प्रियंका को लेकर लिए गए इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के इस कदम को 2019 का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

राजनीतिएक घंटा पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी

पीएम ने पहले भी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बात

गौरतलब है कि इससे पहले बीते रविवार को पीएम मोदी ने दक्षिणी गोवा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने तटीय राज्य में फिर से खनन शुरू करने के लिए न्यायिक समाधान की प्रतिबद्धता जताई थी। बता दें कि फरवरी 2018 से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण खनन प्रतिबंधित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो