scriptमोदी संग फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने घूमा रॉक गार्डन | PM Modi will meet today French President Francois Hollande Rock Garden in chandigarh | Patrika News
विविध भारत

मोदी संग फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने घूमा रॉक गार्डन

दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के 25-25 सीईओ के साथ करेंगे बैठक, चंडीगढ़ को विकास के लिए हो सकता है बड़ा समझौता

Jan 24, 2016 / 04:21 pm

भूप सिंह

Narendra Modi

Narendra Modi

चंडीगढ़। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात की। वह ओलांद के साथ चंडीगढ़ के रॉक गार्डेन पहुंचे। यहां पर उन्होंने भव्य गार्डन का दौरा किया। इसके बाद ओलांद मोदी के साथ कैपिटोल कॉम्प्लैक्स का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद ओलांद मोदी संग सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी पहुंचे। जहां उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोग नृत्य देखे।

गौरतलब है कि 50 साल पहले चडीगढ़ शहर का निर्माण स्विस फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने किया था। ओलांद इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। इस बार राजपथ पर फ्रांस के सैनिकों की एक टुकड़ी भी मार्च करेगी। दोनों देशों में कई अहम समझौते भी हो सकते हैं।

क्या है रॉक गार्डन?

नेकचंद, ये नाम है उस शख्स का जिसने कबाड़ की मदद से 40 एकड़ की जमीन को अपनी मेहनत से गुलजार कर दिया। नेकचंद साइकिल पर बेकार पड़ी ट्यूब लाइट्स, टूटी-फूटी चूडियों, प्लेट, चीनी के कप, फ्लश की सीट, बोतल के ढक्कन व किसी भी बेकार फेंकी गई चीजों को बीनते रहते थे और यहां इक करते रहते थे। और धीरे-धीरे फुर्सत के लम्हों में नेकचंद ने फेंकी गई फालतू चीजों से ऐसी उत्कृष्ट आकृतियों का निर्माण किया कि देखने वाले दंग रह जाते हैं।

25-25 सीईओ के साथ बैठक

फ्रांस्वा शहर के मुख्य हिस्सों का बाहरी अवलोकन करने के बाद दोनों प्रतिनिधि ताज होटल में पहुंचेगे। जहां दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के 25-25 सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में फ्रांस द्वारा चंडीगढ़ को विकसित करने की दिशा में कोई बड़ा समझौता किया जा सकता है। इसी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन होगा। इसके बाद दोनों वी.वी.आई.पी. चंडीगढ़ से दिल्ली के रवाना होंगे।

Home / Miscellenous India / मोदी संग फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने घूमा रॉक गार्डन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो