scriptपीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान जाएंगे, 12वीं बार शिंजो आबे से करेंगे मुलाकात | PM Narendra Modi visit to Japan for annual bilateral summit on 28-29 October | Patrika News

पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान जाएंगे, 12वीं बार शिंजो आबे से करेंगे मुलाकात

Published: Oct 12, 2018 05:12:19 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

भारत दुनिया के सिर्फ दो देशों के साथ वार्षिक द्विपक्षीय वार्ता करता है। जिसमें रुस और जापान शामिल हैं।

india japan Japan annual bilateral summit

पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान जाएंगे, 12वीं बार शिंजो आबे से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक द्विपक्षीय वार्ता के लिए 28-29 अक्टूबर को जापान दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को विकसित करने के तहत दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात विस्तृत चर्चा होगी।

मोदी के दौरे से मजबूत होगी दोस्ती : मंत्रालय

वार्षिक द्विपक्षीय बैठक के तहत मोदी के 2014 में जापान दौरे पर जाने के बाद दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विकसित हुई थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी के दौरे से दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता और मजबूत होगी और इससे विभिन्न क्षेत्रों में बहुमुखी सहयोग मजबूत होगा। बयान के अनुसार इससे भारत और जापान के हिंद-प्रशांत महासागरीय क्षेत्र और शेष विश्व में समृद्धि और शांति लाने के लिए साथ काम करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- दोषी पाए जाने पर एमजे अकबर को देना चाहिए इस्तीफा, बीजेपी भी दे जवाब

12वीं बार आबे से मिलेंगे पीएम मोदी मोदी

रूस के अलावा जापान ही एकमात्र देश है जिसके साथ भारत वार्षिक रूप से द्विपक्षीय बैठक करता है। भारत और जापान के बीच अंतिम द्विपक्षीय बैठक सितंबर 2017 में अहमदाबाद में संपन्न हुई थी। वहीं 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके और आबे के बीच यह पांचवीं द्विपक्षीय बैठक और कुल 12वीं मुलाकात होगी।

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना साकार कर रहा जापान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का सपना साकार में करने जापान भारत के साथ लगातार खड़ा है। कुछ समय पहले जब मीडिया में खबरें आई थीं कि जापान ने अहमदाबाद-मुंबई के बीच बनने वाली करीब 508 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन के लिए फंडिंग रोक दी है।इसके बाद मोदी और आबे की दोस्ती काम कर गई और जापान ने गुजरात-अहमदाबाद के बीच बनने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के लिए 5500 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। बुलेट ट्रेन के लिए पहली किस्त जारी करने की जानकारी खुद जापानी दूतावास ने दी है। दूतावास की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में बुलेट ट्रेन की फंडिंग कर रही जापानी कंपनी जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेक्टर 5 तक बनने वाली मेट्रो के लिए भी 1600 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। जीका की ओर से बुलेट ट्रेन के लिए पहली किस्त के रूप में 25903 मिलियन जापानी येन की राशि जारी की गई है जो भारतीय रुपयों में करीब 5500 करोड़ रुपए बनती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो