केंद्र सरकार ने पिछले दिनों तय किया था कि अगले चरण में लॉक डाउन को मरीजों की तादाद के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर इसे लागू किया जाए। लेकिन जिस तरह लगातार नए मामलों और मृतकों की संख्या बढ़ रही है, संभव है कि लॉक डाउन की शर्तों में थोड़े बदलाव के साथ इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू रखा जाए। उद्योग जगत को हो रही समस्या को देखते हुए सीमित स्तर पर उन्हें संचालन की छूट दी जा सकती है।