script‘शक्तिमान’ पर हमले का आरोपी MLA 14 दिन की न्यायिक हिरासत में | Police Horse Shaktimaan got prosthetic leg, attacker BJP MLA arrested | Patrika News

‘शक्तिमान’ पर हमले का आरोपी MLA 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Published: Mar 18, 2016 04:42:00 pm

गैंगरीन के खतरे के चलते डॉक्टरों को काटनी पड़ी शक्तिमान की टांग, कांग्रेस का आरोप नहीं मिला सही इलाज

Shaktimaan horse

Shaktimaan horse

नई दिल्ली। बीजोपी नेता के गुस्से का खामियाजा पुलिस के बेजुबान घोड़े शक्तिमान को अपना एक पैर गंवा कर भरना पड़ा है। हालांकि शक्तिमान अब कभी भी पहले की तरह हवा से बातें नहीं कर सकेगा लेकिन थोड़ी राहत की बात यह है कि चार घंटे लंबी सर्जरी के बाद उसे प्रोस्थेटिक लेग यानि कृत्रिम पैर लगाया गया है। उधर घोड़े से क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी विधायक गणेश जोशी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि एमएलए गणेश जोशी ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने सिर्फ घोड़े को हटाने के लिए उसे डराया था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि घोड़े का पैर लोहे के एंगल में फंसने से टूटा। इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदर्शन के दौरान घोड़े की रस्सी खींचने के आरोप में पुलिस ने हल्द्वानी जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

क्यों काटना पड़ा शक्तिमान का पैर?
दरअसल शक्तिमान की टांग इसलिए भी काटनी पड़ी क्योंकि टॉक्टरों को उसके पैर में गैंगरीन फैल जाने का डर था। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा। शक्तिमान 11 साल से पुलिस में सेवा दे रहा था। उम्मीद है कि वो फिर चल फिर सकेगा।

जान बूजकर नहीं दिया गया सही इलाज-
उधर उत्तराखंड बीजेपी चीफ अजय भट्ट ने आरोप लगाया है कि घोड़े की टांग के बहाने कांग्रेस सरकार अपना भ्रष्टाचार छुपा रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर उसका सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। इसके चलते ही टांग काटने की नौबत आई।

महज 50 रुपए में छूट जाएगा आरोपी-
पीपल फॉर एनिल्स की एक्टिविस्ट गौरी मौलेखी ने दावा किया कि घोड़े की तो टांग काटनी पड़ी लेकिन उसकी ये हालत करने वाला आरोपी महज 50 रुपए के जुर्माने पर छूट जाएगा। क्योंकि कोई मजबूत कानून ही नहीं है। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स का दावा है कि घोड़े को घायल करने का आरोपी महज 50 रुपए के जुर्माने पर छूट जाएगा।

क्या है पूरी कहानी?
गौरतलबद है कि 14 मार्च को देहरादून में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान नाले में गिरने से शक्तिमान की टांग टूट गई थी। इस घटना के लिए भाजपा विधायक गणेश जोशी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। टीवी फुटेज में जोशी को घोड़े की ओर लाठी फटकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, जोशी और पार्टी का कहना है कि घोड़े की इस हालत के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो