विविध भारत

मछली बेचकर मशहूर हुई स्कूली छात्रा बनी साइबर लिंचिंग का शिकार, CM पिनराई ने किया हनान की हिम्मत को सलाम

मछलियां बेचकर रोजी रोटी कमाने वाली स्कूली छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान किया जा रहा है।

नई दिल्लीJul 28, 2018 / 12:43 pm

Saif Ur Rehman

मछली बेचकर मशहूर हुई स्कूली छात्रा बनी साइबर लिंचिंग का शिकार, CM पिनराई ने किया हनान की हिम्मत को सलाम

कोच्चि। 21 वर्षीय कॉलेज की छात्रा हनान हमीद साइबर लिंचिंग की नई शिकार बनीं हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। जिसके बाद पुलिस ने वायनाड से एक शख्स को हिरासत में लिया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने हनान हमीद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हनान के जज्बे को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमें तुम पर गर्व।
केरल: सोशल मीडिया पर छाई मछली बेचने वाली छात्रा के संघर्ष की कहानी, अब हो रही ट्रोल

हनान हमीद की हिम्मत को सलाम

आंखों में सपने और हौंसला हो तो कुछ भी पाना मुमकिन हैं। हनान हमीद की आखों में सपने भी हैं और हौंसला भी। 21 साल की हमीद को डॉक्टर बनना है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ख्वाब को पूरा करने में लगी हमीद ने हिम्मत दिखाई और इस पुरुषप्रधान समाज को अनदेखा करते हुए मछली बेचने का काम शुरू किया। बता दें कि माता-पिता का तलाक हो चुका है। मां मानसिक रूप से सही नहीं है, पिता को शराब का लत है। हनान हामीद एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है और मछली बेचकर अपना गुजारा करती है। पिछले दिन स्थानी अखबार ने हनान की कहानी दुनिया को बताई कि वह कैसे अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए कॉलेज के बाद मछिलयां बेचती हैं।
इस खबर के बाद हमीद काफी मशहूर हो गई। हनान की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उनकी प्रेरणादायक कहानी को फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने शेयर किया था। जहां हर कोई हनान की लगन की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ ने हनान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे फर्जी बताते हुए हनान को खूब ट्रोल किया था।
https://twitter.com/ANI/status/1023060841736876033?ref_src=twsrc%5Etfw
अब केरल सीएमओ ने पुलिस को इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नाथनम ने भी हनान के समर्थन में उतरते हुए अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रोलर्स पर हमला बोला। साइब लिंचिंग पीड़िता हनान ने लोगों से अपील की है कि उन्हें अकेला छोड़ दें।

Home / Miscellenous India / मछली बेचकर मशहूर हुई स्कूली छात्रा बनी साइबर लिंचिंग का शिकार, CM पिनराई ने किया हनान की हिम्मत को सलाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.