scriptदलित छात्रा की मौत पर बिहार में सियासी घमासान, JVP ने दी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी | Political assault in Bihar on Dalit girl's death, JVP warns of protest against the government | Patrika News

दलित छात्रा की मौत पर बिहार में सियासी घमासान, JVP ने दी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2019 07:58:30 pm

Submitted by:

Anil Kumar

जनतांत्रिक विकास पार्टी (जविपा) ने दलित परिवार की बेटी की मौत को हत्या बताते हुए आरोपी की तीन दिनों के अंदर गिरफ्तारी की मांग की और न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

दलित छात्रा की मौत पर बिहार में सियासी घमासान, JVP ने दी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

दलित छात्रा की मौत पर बिहार में सियासी घमासान, जविपा ने दी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

पटना। बिहार में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बीते दिनों कैमूर जिले के रामगढ़ थाने में ग्रामीणों के हमले के बाद बड़ौरा गांव की रहने वाली एक छात्रा की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जनतांत्रिक विकास पार्टी (जविपा) ने दलित परिवार की बेटी की मौत को हत्या बताते हुए आरोपी की तीन दिनों के अंदर गिरफ्तारी की मांग की और न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जविपा के अध्यक्ष अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस पर हत्या को आत्महत्या का मामला बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इस घटना में सरकार और पुलिस का रवैया निराशजनक रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज सिंह को बचाने के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। कुमार ने आगे यह भी कहा कि जविपा इस मामले के आरोपी मनोज सिंह की तीन दिनों के अंदर गिरफ्तारी की मांग करती है। गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पार्टी धरना, प्रदर्शन करेगी।

BJP विधायक ने मायावती को किन्नर से बद्तर बताया तो, सपाइयों ने उठाया ये बड़ा कदम, टेंशन में भाजपा

सरकार पर जविपा ने लगाया आरोप

आपको बता दें कि रामगढ़ में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद अनिल कुमार ने कहा कि छात्रा की हत्या का मुख्य आरोपी मनोज सिंह ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है, जहां छात्रा का भी खाता है। इसी खाते में पैसे के लेनदेन में छात्रा और मनोज के बीच विवाद हुआ। कुमार का आरोप है कि इसी विवाद में छात्रा ने थाने में मामला दर्ज करवाया था और बाद में फिर मनोज ने छात्रा को बहला-फुसलाकर मामला वापस करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा का शव रेलवे पटरी से बरामद की, जिसे पुलिस आत्महत्या बता रही है।

महिला से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, एक दिन ऐसी हालत में देखा, मिला कुछ ऐसा…

नीतीश कुमार की पुलिस हुई बेनकाब: जविपा

आपको बता दें कि एक छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को जमकर उपद्रव मचाया था। इस दौरान लोगों ने थाने में लगे वाहनों को फूंक दिया तथा थाने में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों के हमले और पथराव में मोहनिया पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। जविपा के प्रमुख ने कहा है कि इस घटना से नीतीश कुमार की पुलिस बेनकाब हो गई और उनका कैसा दलित प्रेम है, यह भी उजागर हो गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सिर्फ नारों से बेटी बचेगी या बेटी पढ़ पाएगी? जविपा बिहार की दलित छात्रा को न्याय दिलाकर ही दम लेगी।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो