जनगणना-2011 के अनुसार इन सात राज्यों में मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश, पंजाब, और मणिपुर तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है जहां हिन्दू समुदाय अल्पसंख्यक है। ये प्रदेश ईसाई या मुस्लिम बहुल हैं। कई प्रदेशों की कुल आबादी में हिन्दुओं का अनुपात तेजी से कम हुआ है।
जनगणना के अनुसार हिन्दुओं का प्रतिशत
राज्य 2011 2001
मिजोरम 2.75 3.55
जेके 28.44 29.63
नगालैंड 8.75 —
मेघालय 11.53 —
मणिपुर 41.39 46.01
अरूणाचल 29.04 34.60
पंजाब 38.49 सिख बहुल राज्य
लक्षद्वीप 2.77 3.66
एक बात और, जिन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं उनमें से कई राज्यों में उनकी जनसंख्या वृद्धि की दर भी काफी कम है। नगालैंड में तो 2001 से 2011 के बीच हिन्दुओं की वृद्धि नकारात्मक रही। 2001 से 2011 के बीच पूरे देश में जहां हिंदुओं की आबादी में 16.8 फीसद वृद्धि हुई वहीं केरल में मात्र 4.9 फीसद और लक्षद्वीप में 6.3 फीसद की दर से हिन्दुओं की संख्या बढ़ी है।