राष्ट्रपति कोविंद का आज गुजरात विधानसभा में संबोधन
Published: Mar 24, 2022 07:14:54 am
राष्ट्रपति का दो दिनों का गुजरात दौरा आज से। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगे।


राष्ट्रपति कोविंद का आज गुजरात विधानसभा में संबोधन
गांधीनगर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगे। गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन वे नई दिल्ली से गुरुवार सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन से रवाना होकर वे गुजरात विधानसभा पहुंचेंगे। राष्ट्रपति गजुरात विधानसभा में गुरुवार सुबह 11 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधायकों को संबोधित करेंगे। स्पीकर डॉ नीमाबेन आचार्य ने बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगा। एक घंटे के संबोधन के बाद वे राजभवन जाएंगे। इन दिनों गुजरात विधानसभा का बजट सत्र जारी है।