scriptखेल दिवस पर इन खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, पुजारा और हरमनप्रीत को अर्जुन पुरुस्कार | President Ramnath Kovind give awards on sports day in president House | Patrika News

खेल दिवस पर इन खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, पुजारा और हरमनप्रीत को अर्जुन पुरुस्कार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 29, 2017 07:51:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर कप्तान सरदार सिंह और रियो पैरालंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार। 

khel ratan, president kovind, rajiv gandhi khel ratan, sardar singh, hockey
नई दिल्ली: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलग-अलग खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को खेल पुरुस्कारों से सम्मानित किया। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में भारत के टॉप खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

सरदार सिंह और देवेंद्र झाझरिया को मिला खेल रत्न 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के सर्वोच्च खेल पुरुस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर कप्तान सरदार सिंह और रियो पैरालंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया को सम्मानित किया। आपको बता दें कि 36 साल के झाझरिया खेल रत्न पाने वाले देश के पहले एथलीट बने हैं।

17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड


वहीं महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया और पैरा एथलीट थांगावेलु मरीअप्पन समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार और 7 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। बैडमिंटन कोच GSSV प्रसाद को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया है।

 
नीता अंबानी को मिला राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड

इसके अलावा रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को भी सम्मानित किया गया। नीता अंबानी को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्टस के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड दिया गया है।
खेल रत्न में मिलती है साढ़े सात लाख की राशी

आपको बता दें कि खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले ही 22 अगस्त को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया था।

सरकार ने इन नामों पर बनाई थी सहमति

सरकार की तरफ से घोषित किए गए खिलाड़ियों में क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत सिंह, रियो पैरालंपिक में पुरूष ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल करने वाले वरूण सिंह भाटी, बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांती सिंह, गोल्फर एसएसपी चौरसिया और महिला फुटबॉलर ओनम बेमबेम देवी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो