scriptCoronavirus: राशन, दवाइयों के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ भेजे एक लाख फेस मास्क | Priyanka Gandhi send one lakh face mask in lucknow | Patrika News

Coronavirus: राशन, दवाइयों के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ भेजे एक लाख फेस मास्क

locationनई दिल्लीPublished: May 08, 2020 03:38:06 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस ( coronavirus )
कांग्रेस ( Congress ) महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने लखनऊ ( Lucknow ) भेजे एक लाख मास्क
राशन और दवाइयां भी भिजवा चुका हैं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाए हैं।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट से जूझ रहा है। कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन ( Lockdown 3.0 ) लागू है। इसके बावजूद कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, जरूरतमंदों के लिए कई लोग मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ( Congress ) महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने एक लाख फेस मास्क ( Face Mask ) लखनऊ ( Lucknow ) भिजवाए हैं।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के एक कांग्रेस नेता का कहना है कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी के द्वारा एक लाख फेस मास्क भिजवाया गया है। इन मास्कों को जरूरतमंदों में बांटा जाएगा, शनिवार को यह मास्क बांटा जाएगा। यहां आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में राशन और दवाइयों को भिजवाया जा चुका है। पार्टी की ओर से करीब 17 जिलों में रसोई घर चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग व्हॉट्सएप ग्रुप बनाए गए, जिसकी मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी कर रही हैं।
यहां आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने पीएम केयर फंड को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने मांग की थी कि पीएम केयर फंड की सरकारी ऑडिट कराई जाए। क्योंकि, जनता के सामने इसकी पार्दर्शिता जरूरी है। प्रियंका गांधी ने ये भी कहा था कि देश से लोग भाग चुके हैं, उनके 68000 करोड़ रुपए कैसे माफ हुए उसका भी हिसाब हो। कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि कोरोना संकट के बीच जनता की हालत खराब है। देश में राशन, पानी और कैश की किल्लत है। सरकरी संस्था सबसे सौ-सौ रुपए पीएम केयर फंड के लिए ले रही है। इसलिए, बेहद जरूरी है कि पीएम केयर फंड की सरकारी ऑडिट जरूर कराया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो