विविध भारत

पुणे: 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता

– कई सालों से ये भारत में रह रहे थे- काफी लंबे इंतजार के बाद उन्हें यह नागरिकता मिल पाई

Mar 08, 2019 / 04:08 am

Mohit Saxena

पुणे: 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता

पुणे। पुणे जिला प्रशासन ने 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। वे पिछले कई सालों से भारत में रह रहे थे। एक पाकिस्तानी नागरिक जयकाश नेभवानी ने बताया कि पाक में उसे काफी संघर्ष करना पड़ा है। इसके कारण वह पाकिस्तान को छोड़कर भारत आए थे। काफी लंबे इंतजार के बाद उन्हें यह नागरिकता मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय नागरिकता पाने वालों में एक बांग्लादेशी, अफगानी भी शामिल है। पाकिस्तान में बीते कई सालों से अल्पसंख्यों पर ज्यादतियां हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानी बहुत पहले भारत आ गए थे। वे बीते कई सालों से पूणे में रह रहे थे। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिश होती है। उन्हें मूलभूत अधिकार पाना मुश्किल हो रहा है। यहां पर धार्मिक कट्टरता इतनी ज्यादा है कि किसी अन्य धर्म को अपनाना मुश्किल है। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद सभी लोगों ने सरकार का अभार प्रकट किया है।

Hindi News / Miscellenous India / पुणे: 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.