scriptपंजाब: धू-धूकर जल उठी कपड़ा फैक्ट्री, चार की मौत, कई लोग झुलसे | Punjab: fire broke out at a hosiery factory in Ludhiana 4 dead | Patrika News

पंजाब: धू-धूकर जल उठी कपड़ा फैक्ट्री, चार की मौत, कई लोग झुलसे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2018 10:09:58 am

Submitted by:

Prashant Jha

हालांकि आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
 

Fire broke out factory

पंजाब: धू-धूकर जल उठी कपड़ा फैक्ट्री, चार की मौत, कई लोग झुलसे

नई दिल्ली: पंजाब में अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना के कल्याण नगर में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया । बताया जा रहा है कि आग सुबह 4 बजे लगी थी। इस दौरान कुछ लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। वहीं बाकी लोग सो रहे थे। जगे हुए लोग जान बचाकर फैक्ट्री से निकल गए । जबकि सो रहे लोग आग में जल गए। जगे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लग गई। एक दमकल कर्मी के मुताबिक सकरी गली होने के चलते घटनास्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतें आई। लेकिन किसी तरह आग को नियंत्रण में किया गया। आग से फैक्ट्री में करोड़ों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।

आग लगने के कारण का खुलासा नहीं

हालांकि आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक होजियरी फैक्ट्री में आग लगने के बाद धुआं निकलना शुरू हुआ। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल मच गया। लोग इधर से उधर भागने लगे। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1049865261724131328?ref_src=twsrc%5Etfw
दूसरे राज्यों में भी आग का तांडव

वहीं आंध्र प्रदेश के कृष्णानगर में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं झारखंड में भी आग का तांडव दिखा। एक दुकान में लगी आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेटे में ले ली।
दिल्ली में भी आग से एक की मौत

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले महीने 12 सितंबर की रात मोरी गेट इलाके में आटो मोबाइल पार्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इससे एक शख्स की मौत हो गई । गोदाम में आग लगने की वजह वेल्डिंग से काम करना बताया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो