विविध भारत

पंजाब: हेड कांस्टेबल ने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या की

ससुराल वालों के साथ चल रहा था संपत्ति विवाद
पुलिस में दंगा-रोधी दस्ते का हिस्सा है कांस्टेबल
झगड़े के बाद सर्विस राइफल से चलाई गोली

नई दिल्लीFeb 17, 2020 / 05:23 pm

Navyavesh Navrahi

पंजाब के एक गांव में संपत्ति विवाद के कारण अपनी सर्विस राइफल एके 47 से एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी सहित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हेड कांस्टेबल, जो दंगा-रोधी दस्ते का हिस्सा है, को पहले अपनी सर्विस राइफल से हवा में फायरिंग के लिए निलंबन का सामना करना पड़ा है।
ससुराल के तीन लोगों को मारी गोली

पत्नी के अलावा कुलविंदर सिंह ने रविवार को मोगा जिले के धरमकोट उपमंडल के सैद जलालपुर गांव में अपने ससुराल के तीन सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
झगड़े के बाद मारी गोली

पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपने ससुराल वालों के साथ संपत्ति का विवाद था। झगड़े के बाद, उसने गोली चला दी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कुलविंदर सिंह ने अपने साले की बेटी जसप्रीत कौर (10) पर भी गोली चलाई, जो गोली लगने से घायल हो गई।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान उसकी पत्नी राजविंदर कौर, बहनोई जसकरन सिंह, भाभी इंद्रजीत कौर और सास सुखविंदर कौर के रूप में हुई है।

Home / Miscellenous India / पंजाब: हेड कांस्टेबल ने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या की

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.