scriptपंजाब निकाय चुनाव: अकाली दल और भाजपा की हार के ये हैं बड़े कारण | Punjab Municipal Election: These are big reasons for the defeat of BJP | Patrika News

पंजाब निकाय चुनाव: अकाली दल और भाजपा की हार के ये हैं बड़े कारण

locationनई दिल्लीPublished: Feb 18, 2021 12:38:55 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

चुनाव में अकाली दल दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
भाजपा और आम आदमी पार्टी कई जगह अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं।

Punjab Municipal Elections
नई दिल्ली। पंजाब नगर निगम चुनाव (Punjab Municipal Elections) में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal), भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त मिली है। चुनाव में अकाली दल दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी कई जगह अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं।
डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों पर बोले पीएम मोदी, कहा- पहले की सरकारें हैं जिम्मेदार

भाजपा के सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार SAD और BJP की हार के ये बड़े कारण हैं-
पहला कारण कि किसान आंदोलन के कारण भाजपा के उम्मीदवारों को भारी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। इसके कारण भाजपा के प्रति लोगों में नफरत फैल गई थी। दूसर कारण है कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा आधी सीटों पर अपने उम्मीदवार ही नहीं उतार पाई। इसके साथ अकाली दल से नाता टूटने से उसे नुकसान हुआ। भाजपा के बडे़ नेताओं ने चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ दी। इसके साथ भाजपा के उम्मीदवारों को किसानों ने जन सभाएं तक नहीं करने दी।
शिरोमणि अकाली दल की हार के कारण

किसान आंदोलन में शिअद की भूमिका कमजोर रही है। वहीं जबकि कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई में शुरू से साथ दिया। SAD पर भाजपा का समर्थन का टैग लगा रहा है। इसे भाजपा की बी टीम बताया गया। कांग्रेस इसका प्रचार किया कि 2013 में कांट्रैक्ट फार्मिंग बिल अकाली और भाजपा सरकार मिलकर लाए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो