विविध भारत

गिरफ्तार हो सकती है राधे मां, पहले भी रही है विवादों में

मुंबई की प्रख्यात धर्मगुरु राधे मां पर एक महिला ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है

Aug 03, 2015 / 11:16 am

सुनील शर्मा

Radhe ma dancing on bollywood song

नई दिल्ली। मुंबई की प्रख्यात धर्मगुरु राधे मां पर एक महिला ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार राधे मां ने उसके साथ मारपीट की तथा ससुरालवालों को उसके खिलाफ भड़का कर उसे घर से निकलवा दिया। महिला द्वारा रिपोर्ट लिखाने जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप साबित होने पर राधे मां को गिरफ्तार किया जा सकता है।

राधे मां के कहने पर ही हुई थी शादी

पीड़ित महिला निक्की के मुताबिक अप्रैल 2013 में राधे मां की सहमति से उसकी शादी मुंबई के नकुल मेहता से हुई। नकुल तथा उसके परिवार वाले राधे मां के भक्त हैं। निक्की के अनुसार शादी से पहले ही राधे मां और उसके ससुराल वालों की मांगें शुरु हो गई थी। शादी में लगभग एक करोड़ से अधिक का खर्चा करने के बाद भी राधे मां तथा ससुरालवालों के द्वारा निक्की को परेशान किया जा रहा था।

पीड़िता के अनुसार राधे मां के लिए गुप्ता परिवार ने उनसे एक हेलीकाप्टर, शादी समारोह तक पहुँचने के लिए मर्सिडीज़ गाड़ी, एक क्रेन, गोल्ड नेकलेस, डिज़ाइनर चोला और श्रृंगार का सामान मंगवाया, जिसका पूरा खर्चा करीब 7 लाख रुपये था। निक्की को राधे मां के आश्रम में कार्य करने के लिए भी मजबूर किया गया। उसका आरोप है कि उससे राधे मां की जबरन सेवा करवाई जाती थी, भूखा रखा जाता था और चूक होने पर त्रिशुल से पिटाई भी होती थी।

राधे मां के सेवादार ने बताया झूठ

जब इस बारे में राधे मां से संपर्क करने का प्रयास करने पर उनके सेवादार ने पूरे मामले को ही झूठ बताया। उल्टा लड़की और उसके परिवार पर जबरन उगाई करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे एक पारिवारिक झगड़ा बताया।

Home / Miscellenous India / गिरफ्तार हो सकती है राधे मां, पहले भी रही है विवादों में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.