scriptचुनाव में सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी आखिर यहां से क्यों हो गए गायब ? | Rahul gandhi active in the election but why missing this platform upd | Patrika News

चुनाव में सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी आखिर यहां से क्यों हो गए गायब ?

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2018 07:54:08 pm

Submitted by:

Prashant Jha

मोदी सरकार पर हमला करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक भी ट्वीट नहीं किया है।

rahul gandhi

चुनाव में सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी आखिर यहां से क्यों हो गए गायब

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पहली बार पार्टी ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में जोरदार वापसी की है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पार्टी में खुशी की लहर है। पार्टी के नेता इस जीत का श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी एक जगह से पूरी तरह से गुम हो गए हैं। कहने का मतलब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी जीत के जश्न में इस कदर डूबे हैं कि अपना ट्विटर हैंडल भी नहीं अपडेट कर पा रहे हैं।
राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल नहीं है सक्रिय

राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल पिछले चार दिनों से निष्क्रिय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 10 दिसंबर के बाद से एक भी ट्वीट नहीं किया है। यहां तक की राज्यों में कांग्रेस की जीत पर भी एक ट्वीट नहीं किया गया है। मोदी सरकार पर हमला करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक भी ट्वीट नहीं किया है। इससे कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी अभी चुनाव परिणाम में उलझ हुए हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद राहुल गांधी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा करने में व्यस्त हैं।
rahul gandhi
ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर बोलते हैं हमला

राहुल गांधी ने 10 दिसबंर को आखिरी ट्वीट किया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीपे के बाद राहुल गांधी ने आखिरी ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। इस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा था था कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर अड़ी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो