scriptलाइव शो में राहुल गांधी ने स्वीकार की भूल, बोले- आपातकाल लगाना दादी की गलती थी पर.. | Rahul Gandhi admitted that Emergency imposed was grandma's fault | Patrika News

लाइव शो में राहुल गांधी ने स्वीकार की भूल, बोले- आपातकाल लगाना दादी की गलती थी पर..

locationनई दिल्लीPublished: Mar 02, 2021 10:25:19 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि देश में आपातकाल लगाना दादी (पूर्व पीएम इंदिरा गांधी) गलती थी।
राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार भारत की लोकतांत्रित प्रणाली को नुकसान पहुंचा रही है। भारत में हर संस्था की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।

rahulgandhi.jpg

Rahul Gandhi admitted that Emergency imposed was grandma’s fault

नई दिल्ली। देश में आपातकाल लगाने को लेकर हमेशा कांग्रेस भाजपा के निशाने पर होती है और भाजपा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करती रहती है। इसका कोई ठोस जवाब देने के लिए कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं होता है। भाजपा यह मांग करती रहती है कि कांग्रेस आपातकाल लगाने की गलती को स्वीकार करे और देश से माफी मांगे।

अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि देश में आपातकाल लगाना दादी (पूर्व पीएम इंदिरा गांधी) गलती थी। उन्होंने कहा कि तब आपातकाल लगाना गलती थी, लेकिन हमने इसका फायदा नहीं उठाया। राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी के लाइव शो में ये बात कही है।

Video: तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए जाते राहुल गांधी ने रास्ते में गाड़ी रुकवा कर खाई ये चीज

इस दौरान राहुल गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार भारत की लोकतांत्रित प्रणाली को नुकसान पहुंचा रही है। भारत में हर संस्था की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस हर जगह घुसपैठ कर रहा है। दशकों तक कांग्रेस लोकतंत्र के लिए लड़ती आई है तभी हमारी पार्टी के भीतर लोकतंत्र को लेकर चर्चा होती है। बाकी किसी भी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बात नहीं होती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znqj7

लाइव शो में राहुल ने स्वीकार की गलती

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कौशिक बसु के साथ चर्चा करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। चाहे न्यायालय हो या इलेक्शन कमीशन हो या फिर कोई भी स्वतंत्र संस्था.. सब जगह पर एक ही विचारधारा के लोगों का कब्जा है।

राहुल गांधी ने दिखाया मार्शल आर्ट का कमाल, लगाया ऐसा दांव की फैन हो गए स्टूडेंट – देखें Video

उन्होंने कहा कि आपातकाल और अभी जो हो रहा है उसमें बहुत भिन्नता है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी आपातकाल का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। अपने पिता (पूर्व पीएम राजीव गांधी) की हत्या को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वह पल बहुत ही दर्दनाक था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znn60
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो