विविध भारत

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- दशहरे में रावण के पुतले जलते हैं, लेकिन पंजाब में पीएम के पुतले जलाए गए

Bihar Election: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कहा-पंजाब में रावण के बदले पीएम के पुतले जलते हैं, बड़ी अजीब बात है

Oct 28, 2020 / 02:30 pm

Kaushlendra Pathak

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) की सरगर्मी अपने चरम पर है। एक तरफ पहले चरण में 71 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ अन्य सीटों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी सभा करने पश्चिम चंपारण पहुंचे। चुनावी सभी को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी का पीएम पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि दशहरे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलते हैं, लेकिन पहली बार पंजाब में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी के पुतले जलाए जा रहे हैं। अजीब सी बात है… आमतौर पर दशहरे में रावण का पुतला जलाया जाता है। अब 2020 में पूरे पंजाब में रावण नहीं जलाया जा रहा है, मोदी, अंबानी और अडाणी का पुतला जलाया जा रहा है। आज किसान पीएम मोदी का पुतला क्यों जला रहे हैं? मोदी देश के पीएम हैं, लेकिन यह बेहद दुख की बात है कि उनका पुतला जलाया जा रहा है। कारण यह है कि जो नीतीश ने बिहार के साथ 2006 में किया, वह मोदी पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के साथ आज कर रहे हैं।

Home / Miscellenous India / राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- दशहरे में रावण के पुतले जलते हैं, लेकिन पंजाब में पीएम के पुतले जलाए गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.