प्रियंका गांधी ने संगम में खुद चलाई नौंका, सुरक्षा घेरा तोड़ लड़की से मिलीं राहुल गांधी के अनुसार तीसरे कानून के तहत जब एक किसान हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपतियों के सामने जाकर सब्जी,अनाज के लिए सही दाम की मांग करेगा तो उसे अदालत में नहीं जाने दिया जाएगा।
राहुल गांधी जब बोल रहे थे, उस समय भाजपा के सदस्य हंगामा करते नजर आए। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप बजट पर बात कीजिए। मगर राहुल गांधी ने विषय को नहीं बदला।
इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा था कि सदन में तीनों कृषि कानूनों के विषय वस्तु और इंटेंट ,मंशा पर बात नहीं हुई। इसी बयान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया।
हम दो हमारे दो राहुल गांधी के अनुसार सालों पहले फैमली प्लानिंग का नारा था हम दो हमारे दो। आज क्या हो रहा है,ये नारा दूसरे रूप में सामने आया है। इस देश को चार लोग चलाते हैं। आज इस सरकार का नारा है हम दो और हमारे दो।
राहुल गांधी ने कहा, जब ये कानून लागू होंगे। ऐसे में देश के किसान और मजदूर, व्यापारी का धंधा बंद हो जाएगा। किसानों के हाथ से खेत निकल जाएगा। सही दाम न मिलने और सिर्फ दो लोग हम दो और हमारे दो लोग इसे चलाएंगे। वर्षों के बाद हिंदुस्तान के लोगों को भूख से मरना पड़ेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बबार्द हो जाएगी। सरकार की यह पहली कोशिश नहीं है। प्रधानमंत्री ने इसे नोटबंदी में शुरू किया था। पहली चोट नोटबंदी थी। आइडिया था किसानों गरीबों से पैसा लो और उद्योगपतियों की जेब में डालो।