scriptराहुल गांधी को लगा बढ़ा झटका, रांची की एक अदालत ने मानहानि के मामले में जारी किया समन | Rahul Gandhi was hit with a shock, a court in Ranchi issued a case against defamation | Patrika News

राहुल गांधी को लगा बढ़ा झटका, रांची की एक अदालत ने मानहानि के मामले में जारी किया समन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 12, 2018 04:57:49 pm

Submitted by:

Anil Kumar

रांची की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में समन जारी किया है।

राहुल गांधी को लगा बढ़ा झटका, रांची की एक अदालत ने मानहानि के मामले में जारी किया समन

राहुल गांधी को लगा बढ़ा झटका, रांची की एक अदालत ने मानहानि के मामले में जारी किया समन

रांची। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और कांग्रेस ने भाजपा को मात देते हुए तीन राज्य जीत लिए हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस के लिए यह सबसे बड़ी जीत है। लेकिन जीत की इस खुशी के बीच राहुल गांधी के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल रांची की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है। यह समन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रांची की निचली अदालत ने जारी किया है। बता दें कि नवीन कुमार झा की याचिका पर रांची के एसडीजेएम अजय कुमार गुडि़या ने सुनवाई करते हुए यह समन जारी किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार राहुल गांधी को स्वयं अदालत में हाजिर होना पड़ सकता है।

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी बोले- आज हराया..2019 भी हराएंगे, पीएम मोदी भ्रष्ट

दिल्ली में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि याचिकाकर्ता नवीन झा ने अपने याचिका में कहा था कि राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी ने इसी वर्ष 18 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में अमित शाह के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा में एक हत्‍यारा अध्‍यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। राहुल के इस बयान पर भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने कहा था कि अमित शाह को काफी ठेस पहुंची है। इसके अलावा इस बयान से पार्टी की छवि भी खराब हुई है। नवीन झा ने भाजपा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हालांकि पहले न्यायिक दंडाधिकारी ने याचिका को निरस्त कर दिया था लेकिन बाद में प्रधान न्यायआयुक्त के रिवीजन आदेश के अवलोकन के बाद अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दे दिया। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने मानहानि के रूप में राहुल गांधी पर 10 करोड़ रुपए हर्जाने का मुकदमा दायर किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो