scriptबीते तीन वर्षों में 221 रेल हादसों ने ली 324 लोगों की जान | Rail Minister Piyush Goyal said, In the last three years 221 railway accidents and 324 person dead | Patrika News

बीते तीन वर्षों में 221 रेल हादसों ने ली 324 लोगों की जान

locationनई दिल्लीPublished: Dec 12, 2018 05:59:23 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पीयूष गोयल ने सदन के पटल पर बताया कि बीते तीन वर्षों में कितने रेल हादसे हुए और कितने लोगों ने अपने प्राण गवाएं हैं।

बीते तीन वर्षों में 221 रेल हादसों ने ली 324 लोगों की जान

बीते तीन वर्षों में 221 रेल हादसों ने ली 324 लोगों की जान

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को पक्ष-विपक्ष के भारी हंगामे के बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेल हादसों के बार में एक आंकड़ा पेश किया। यह आंकड़ा बहुत ही भयावाह है। पीयूष गोयल ने बताया सदन के पटल पर बताया कि बीते तीन वर्षों में कितने रेल हादसे हुए और कितने लोगों ने अपने प्राण गवाएं हैं।

पीयूष गोयल ने बताया तीन वर्षों का आंकड़ा

आपको बता दें कि सदन के पटल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सदन के पटल पर बुधवार को बताया कि बीते तीन वर्षों में 221 रेल हादसे हुए हैं और इस हादसों में 324 लोगों की मौत हुई है, जबकि 628 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल मनसुखभाई धनजीभाई वसावा और भरत सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में ये जवाब दिया है। रेल मंत्री की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2016-17 में 104 रेल हादसे हुए जिनमें 238 लोगों की मौत हो गई और 369 लोग घायल हो गए। जबकि 2017-18 में 73 रेल हादसे हुए जिनमें 57 लोगों की मौत हुई और 197 लोग घायल हो गए। इसके अलावा 30 नवंबर तक 2018-19 में कुल 44 रेल हादसे हुए जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 62 लोग घायल हुए।

शीतकालीन सत्र के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

रेल सुरक्षा को लेकर खड़े हुए कई सवाल

आपको बता दें कि भारत में रेल सुरक्षा को लेकर लगातर सवाल खड़े होते रहे हैं। हालांकि हर बार चाहे सरकार भाजपा की रही हो या कांग्रेस की,रेलवे को बेहतर करने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन वास्तव में रेलवे सुरक्षा और सुविधाओं में कितना अंतर आया है इसका अंदाजा रेल मंत्री द्वारा संसद के पटल पर पेश किए गए आंकड़ों से साफ हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो