scriptउन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा स्थगित | Rajya Sabha adjourned on the issue of burning rape victim in Unnao | Patrika News

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा स्थगित

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2019 06:59:13 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

कांग्रेस सदस्य मामले पर चर्चा करना चाहते थे
चर्चा के लिए मामलें को नहीं किया गया सूचीबद्ध
पीड़िता पर पैट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास

rajya_sabha.jpg
उन्नाव में गुरुवार को एक दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों की ओर से जलाए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद उच्च सदन स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा चाही, लेकिन मामले को सूचीबद्ध नहीं किया गया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मामले पर चर्चा की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विपक्षी पार्टियों ने की थी चर्चा की मांग

इस पर विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने चर्चा की मांग की। नायडू ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सदस्यों ने उन्हें अनसुना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार तड़के कुछ लोगों ने एक युवती (23) को आग लगा दी थी। दुष्कर्म के आरोपियों और उनके दोस्तों ने पीड़िता को उसके गांव के बाहर ले जाकर खेत में उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी।
क्या है मामला

बता दें, उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गैंगरेप की एक पीड़िता को गुरुवार सुबह पांच लोगों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार- घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। पीड़िता 90 फीसदी तक जल गई है। उसे लखनऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो