जन्मभूमि पर सिर्फ ‘राम मंदिर’ ही बनेगा: RSS प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में जन्मभूमि पर सिर्फ ‘राम मंदिर’ ही बनेगा, कोई और ढांचा नहीं। भागवत ने यह बात यहां शुक्रवार से शुरु हुए विश्व हिंदू परिषद के तीन दिवसीय धर्म संसद के उद्घाटन सत्र को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए कही। दो हजार से ज्यादा संतों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए। अयोध्या में हम राम मंदिर बनाएंगे, यह कोई लोक लुभावनी घोषणा नहीं है बल्कि यह हमारी आस्था का सवाल है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

राम मंदिर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह के बोल, भारत में रहने वाले सभी राम की औलाद, मिल के लगाएंगे ईंट इस स्थल पर कोई दूसरा ढांचा नहीं-भागवत
भागवत ने कहा कि वे यह बात किसी उत्साह में नहीं बोल रहे हैं। राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गौरव की बात होगी। भागवत ने कहा कि राम जन्मभूमि पर केवल राम मंदिर ही बनेगा और कुछ नहीं बनेगा। भागवत ने कहा कि मंदिर उन्हीं पत्थरों से बनेगा, उन्हीं की अगवानी में बनेगा, जो इसका झंडा उठाकर पिछले 20-25 वर्ष से चल रहे हैं। भागवत ने कि राम मंदिर के ऊपर एक भगवा झंडा बहुत जल्द लहराएगा। राम जन्मभूमि स्थल पर कोई दूसरा ढांचा नहीं बनाया जा सकता।