scriptबलात्कारी बाबा राम रहीम के घर में थी ऐसी सुविधाएं, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप | hese are the facilities in ram rahim home you will be shocked | Patrika News

बलात्कारी बाबा राम रहीम के घर में थी ऐसी सुविधाएं, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Published: Nov 22, 2017 11:58:25 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

राम रहीम के घर को लेकर एक और खुलासा हुआ है।

hese are the facilities in ram rahim home you will be shocked
नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके डेरे के राज खुलने शुरू हो गए हैं। अब राम रहीम के घर को लेकर एक और खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चौकस था। इस वजह से उसने अपने घर ‘तेरा वास’ को बुलेट प्रुफ करवा रखा था।
राम रहीम का घर तलाशने के बाद पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम ने अपने घर में 29 अलमारियां बनवाई थी जिनकी ऊंचाई 14 फीट है। राम रहीम का सारा सामान इन्हीं अलमारियों में रखा जाता है। इसके साथ ही बड़ी टीवी, कई विदेशी सामान भी राम रहीम की अलमारी से मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम के घर से इंपोर्टेड पानी की बोतलें मिली हैं, जो विदेशों से मंगवाई गई थी।
पुलिस को मिल चुका है एक सीक्रेट सूटकेस
आपको बता दें कि इससे पहले डेरे की तलाशी के दौरान एक सीक्रेट सूटकेस मिला था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूटकेस में राम रहीम ने यूरो करेंसी, पैन ड्राइव, कुछ वीडियो कैसेट्स और कुछ तस्वीरें मिलीं हैं। सूटकेस में कितनी यूरो करेंसी थी, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक सूटकेस में 92 पेन ड्राइव, 32 सीडी, 17 वीडियो कैसेट मिले हैं। इसके साथ ही ताइवान दौरे की एक हार्डडिस्क भी बरामद की गई है। सबसे चिलचस्प बात है कि सूटकेस में कुछ लड़के-लड़कियों के शादी के बायोडाटा भी मिले हैं। इससे पहले छापे के दौरा 65 हार्डडिस्क बरामद की गई थी।
बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम
गौरतलब है कि पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित साध्वियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर राम रहीम की सजा को उम्र कैद में बदलने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो