scriptकरणी सेना में शामिल हुईं रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा, गुजरात में महिला ईकाई की बनीं अध्यक्ष | Ravindra Jadeja wife rivaba jadeja appoint chief of gujarat karni sena womens | Patrika News

करणी सेना में शामिल हुईं रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा, गुजरात में महिला ईकाई की बनीं अध्यक्ष

Published: Oct 19, 2018 07:37:17 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

फिल्म पद्मावत के हिंसक विरोध के चलते सुर्खियों में आए विवादित जाति आधारित संगठन राजपूत करणी सेना ने गुजरात इकाई की महिला शाखा की नई अध्यक्ष नियुक्ति की है।

rivaba jadeja

करणी सेना में शामिल हुईं रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा, गुजरात में महिला ईकाई की बनीं अध्यक्ष

नई दिल्ली। टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा सोलंकी को राजपूत करणी सेना ने अपने गुजरात ईकाई की महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रीवाबा के नाम की घोषणा की है। जिसे रीवाबा सोलंकी ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

राजनीति में आने से नहीं किया इनकार

रीवाबा ने शुक्रवार को कहा कि वह इस नियुक्ति के लिए संगठन की आभारी हैं। यह पद उन्होंने पति और परिजनों की सहमति से स्वीकार किया है। उन्होंने भविष्य में चुनावी राजनीति में आने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की महिला इकाइयों का राज्य भर में विस्तार करेंगी।

https://twitter.com/imjadeja?ref_src=twsrc%5Etfw

मोहम्मद शमी की पत्नी ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

बता दें कि कुछ दिन पहले पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी अपने सियासी पारी खेलने निकली हैं। क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी हसीन जहां को विधिवत पार्टी ज्वाइन कराई है। संजय निरूपम ने कहा कि हसीन जहां के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सड़क हादसे के बाद विवादों में आई थीं रीवाबा

इसी साल 21 मई को गुजरात के जामनगर में रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा सोलंकी की गाड़ी ने एक पुलिस वाले की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद पुलिस वाले ने रीवा के साथ हाथापाई की और उसे मारा भी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल संजय अहिर को हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त चश्मदीदों ने बताया था कि पुलिस वाले ने रीवा को बुरी तरह से पीटा है। पुलिस वाले ने काफी निर्दयता से रीवा को मारा और यहां तक की उसके बाल भी नोचे। हमने पुलिस के चुंगल से रीवा को किसी तरह बचाया। इस घटना के बाद करणी सेना ने इसके विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो