विविध भारत

सर्जिकल स्ट्राइक: पक्ष-विपक्ष दोनों ने किया सेना की कार्रवाई का समर्थन

लाइन ऑफ  कंट्रोल पार करके आंतकी ठिकानों पर की गई भारत की बड़ी कार्रवाई का हर तरफ  स्वागत किया

Sep 29, 2016 / 03:30 pm

युवराज सिंह

indian army

नई दिल्ली। उड़ी आंतकी हमले का बदला लेने के लिए लाइन ऑफ कंट्रोल पार करके आंतकी ठिकानों पर की गई भारत की बड़ी कार्रवाई का हर तरफ स्वागत किया जा रहा है। आम जनता से लेकर नेताओं, राजनीतिक दलों और रक्षा विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने पीएम मोदी और फौज को बधाई दी।

शाह ने कहा– सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन भारतीय सेना का कोई जवान इस सर्जिकल स्ट्राइक में घायल नहीं हुआ है। यह दिखाता है कि हम राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही में भारतीय सेना के उन जांबाज सिपाहियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने उन्हें माकूल जवाब दिया जो मासूम भारतीयों पर हमला करते हैं और आतंकवाद फैलाते हैं।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने हमले का स्वागत किया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।उन्होंने ट्वीट में लिखा, भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।


Home / Miscellenous India / सर्जिकल स्ट्राइक: पक्ष-विपक्ष दोनों ने किया सेना की कार्रवाई का समर्थन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.