scriptसर्दी का सितम जारी, राजधानी में रिकॉर्डतोड़ ठंड तो कुछ राज्यों में शून्य से नीचे पारा | Record breaking cold in capital, mercury below zero in some states | Patrika News

सर्दी का सितम जारी, राजधानी में रिकॉर्डतोड़ ठंड तो कुछ राज्यों में शून्य से नीचे पारा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 22, 2020 12:06:03 am

कोरोना वायरस महामारी के बाद ठंड ( weather update ) ने कर डाला जीना मुश्किल।
राजधानी में रविवार को सबसे ठंडा दिन तो सोमवार भी रहा सर्द।
कुछ राज्यों में पारा पहुंचा शून्य से नीचे, शीतलहर कर रही परेशान।

weather news

कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं से गिरा तापमान, फरवरी में ठंड ने तोड़ा इतने साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी के बाद अब ठंड ( weather update ) लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। आलम तो ये है कि कई लोग इस ठंड को देखते हुए कोरोना को थैंक्स कह रहे है, क्योंकि उन्हें इस कड़ाके की ठंड में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिली हुई है। दिल्ली में ठंड का कहर इस बार कुछ इस तरह बरपा है कि रविवार को तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। ये अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हिमालय के ऊपरी हिस्सों के चलते सोमवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि के साथ पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अब बेझिझक खाएं अंडा, इस टॉप इंस्टीट्यूट ने बनाया शाकाहारी एग

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार 22 दिसंबर के लिए भविष्यवाणी की है कि राजधानी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावाट आ सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी के आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही सुबह घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है।
भारत की राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। रविवार को इस साल की अब तक की सबसे कम तापमान की रिकॉर्ड तोड़ ठंड साबित हुई। पूरे भारत में शीत लहर के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए हर कोई हर कोशिश कर रहा है। जो लोग कोरोना के चलते घर से काम कर रहे हैं, वो तो कोरोना का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, लेकिन जिन लोगों की मजबूरी है घर से बाहर काम करने की, उनके लिए ये काफी मुश्किल है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1341008339757453315?ref_src=twsrc%5Etfw
ऐसे में जरा सोचिए कि इस तापमान में सिक्योरिटी गार्ड्स की क्या हालत हो रही होगी। वैसे तो ये गार्ड्स लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके ऑफिस और घर तक की पहरेदारी भी करते हैं, लेकिन इस ठंड से अब उन्हें कौन बचाएगा।
मोबाइल फोन कंपनियों के लिए मोदी सरकार ने जारी किए सख्त नए नियम, यह है बड़ी वजह

दिल्ली के आनंद विहार कमलेश का कहना है कि वो एक सुरक्षा गार्ड के रूप में पूरी रात लोगों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन उसे लगता है कि ये ठंड उसकी जान की दुश्मन बन गई है। इस कड़ाके की ठंड में पूरी रात बाहर सड़क पर घूमते रहना उनकी मजबूरी है। उसका कहना है कि पेट भरने के लिए काम तो करना ही पड़ेगा। इसलिए वो उसके साथी सभी किसी ना किसी तरह से रात में आग जलाकर खुद को गर्म रखने की व्यवस्था करते हैं।
इस बार हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है चाहे दिल्ली हो या फिर श्रीनगर या हिमाचल। श्रीनगर में अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। तो हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1340932299710296070?ref_src=twsrc%5Etfw
पंजाब और हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी है। आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया है। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम जबकि चुरू में जीरो से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।
क्या पजामा पहनकर वर्क फ्रॉम होम करने से प्रोडक्टिविटी कम होती है?

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में भी सर्दी अपने चरम पर सितम दिखाना जारी रखे है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी शीत लहर ने लोगों को परेशान करना जारी रखा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो