scriptदुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रचा, उड्डयन मंत्री ने खुशी जाहिर की | Record of flying on world's longest air route | Patrika News
विविध भारत

दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रचा, उड्डयन मंत्री ने खुशी जाहिर की

Highlights

अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरने के बाद यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु पहुंच गई।
इस दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

Jan 11, 2021 / 08:25 pm

Mohit Saxena

hardeep singh puri

उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) की महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव (नॉर्थ पोल) पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रच डाला है। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने खुशी जाहिर की है।
https://twitter.com/ANI/status/1348626339134246915?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि हमारी सभी महिलाओं की उड़ान में पायलटों ने देश को गौरवान्वित किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे इतनी खुशी हो रही है कि यह रिकॉर्ड हमारी महिला पायलटों द्वारा बनाया गया है।
अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरने के बाद यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु पहुंच गई है। इस दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा। लोकेशन की जानकारी खुद एयर इंडिया अपने ट्विटर हैंडल से समय-समय पर दे रहा था। गौरतलब है कि कैप्टन जोया अग्रवाल इस ऐतिहासिक उड़ान का नेतृत्व कर रही हैं। को-पायलट के तौर पर जोया के साथ कैप्टन पापागरी तनमई, कैप्टन शिवानी और कैप्टन आकांक्षा सोनवरे हैं।

Home / Miscellenous India / दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रचा, उड्डयन मंत्री ने खुशी जाहिर की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो