scriptसमंदर पर बने भारत के पहले पमबन पुल की हो रही है मरम्मत, 45 दिन तक नहीं चलेगी ट्रेन | Repair work of India's first bridge on Sea century-old Pamban bridge | Patrika News

समंदर पर बने भारत के पहले पमबन पुल की हो रही है मरम्मत, 45 दिन तक नहीं चलेगी ट्रेन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2018 02:12:02 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

पमबन पुल पर मरम्मत हो रही है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजिनियर्स ने दक्षिणी रेलवे को सलाह दी है कि सेतु से अगले 45 दिन कोई रेल नहीं चलनी चाहिए।

Pamban repair

समंदर पर बने भारत के पहले पमबन पुल की हो रही है मरम्मत, 45 दिन तक नहीं चलेगी ट्रेन

रामेश्वरम: मशहूर पमबन कैंटिलीवर रेलवे पुल की मरम्मत की जा रही है। सौ साल से अधिक पुराने सेतु पर मंगलवार को काफी नुकसान पहुंचा है। इंजीनियर्स क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत कर रहे हैं। मरम्मत के दौरान 45 दिन तक कोई ट्रेन इस ब्रिज से नहीं गुजरने की सलाह दी गई है।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजिनियर्स ने दक्षिणी रेलवे से कहा कि सेतु से अगले 45 दिन कोई रेल ऑपरेट नहीं होनी चाहिए। दक्षिणी रेलवे के मुख्य पुल इंजिनियर रविंद्रन बाबू के नेतृत्व वाली टीम ने पुल पर मरम्मत का काम शुरु कर दिया है। पुल को जोड़ने वाले हिस्सा (शेरजर रोलिंग Scherzer rolling type ) टूट गया है। गुरुवार को पुल को ठीक करने के लिए अधिकारियों ने खाली पटरी पर लोकोमोटिव ट्रेन का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान उन्हें पुल के हिस्से में दिक्कत नजर आई। विशेषज्ञों ने यह सुझाव दिया गया कि पुल पर ट्रेनों का संचालन जोखिम भरा हो सकता है। अब सेतु की मरम्मत का काम किया जा रहा है। एक त्रिची आधारित कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए साम्रगी पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
Video: देखें सागर पर बने देश के इस सबसे खतरनाक सेतु की खूबसूरत तस्वीरें

https://twitter.com/ANI/status/1071076312251457536?ref_src=twsrc%5Etfw
खरतनाक पुल से शानदार नजारे
तमिलनाडु में स्थित पमबन सेतु पुल समुद्र के ऊपर बना है। देखने में यह पुल बहुत ही खूबसूरत है। पममबन पुल का निर्माण ब्रिटिश रेलवे द्वारा 1885 में शुरू किया गया था। 1914 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था। यह पुल 100 साल पुराना है। भारत के पहले सी-ब्रीज यानी पमबन पुल को फरवरी 2016 में 102 साल पूरे हो गए थे। पमबन पुल पाक जलडमरू पर बना ब्रीज है जो कि पवित्र और धार्मिक शहर रामेश्‍वरम को भारत के मुख्‍य भू-भाग से जोड़ता है।
आपको बता दें कि यह पुल बीच में से खुलता भी है। कंक्रीट के 145 खंभों पर टिके इस पुल को समुद्री लहरों और तूफानों से खतरा बना रहता है। पुल पहले इस देश का सबसे बड़ा समुद्र पुल हुआ करता था, जिसकी लंबाई 2.3 किमी है लेकिन अब मुंबई बांद्रा कुर्ला पुल सबसे बड़ा है। तमिलनाडु में बना यह पुल रामेश्वरम से पमबन द्वीप को जोड़ता है। रामेश्वरम जाने वाले लोग इस पुल से होकर गुजरते हैं। समुद्र की लहरों के बीच से निकलती ट्रेन का दृश्य बहुत ही रोमांचक होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो