विविध भारत

यूके से आने वालीं फ्लाइटों पर लगी पाबंदी को और बढ़ाना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

Highlights

सीएम की मांग है कि ये पाबंदी 31 जनवरी तक रखनी चाहिए।
कोरोना का नया स्ट्रेन आम कोरोना वायरस से ज्यादा घातक बताया जा रहा है।

नई दिल्लीJan 07, 2021 / 04:30 pm

Mohit Saxena

सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। यूके की फ्लाइट को भारत आने की अनुमति देने के फैसले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए इन फ्लाइटों पर लगी पाबंदी को और बढ़ाना चाहिए। ये पाबंदी 31 जनवरी तक रखनी चाहिए। स्ट्रेन के मामले यूके में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल में ही में भारत ने यूके से आने वाली फ्लाइटों पर पाबंदी लगा दी थी।
https://twitter.com/ANI/status/1347114181808463872?ref_src=twsrc%5Etfw
कोरोना का नया स्ट्रेन आम कोरोना वायरस से ज्यादा घातक बताया जा रहा है। ये काफी तेजी से फैलता है। इसके खतरे को कम करने के लिए भारत ने यूके की उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद उड़ानों पर से पाबंदी हटा ली गई है।
हाल में कर्नाटक में 11 मामले सामने आए, जिसमें नए स्ट्रेन मिले हैं। इसके साथ 75 लोग यूके से आए हुए हैं। इनकी अभी जांच बाकी है। नए स्ट्रेन के मामले देश में भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Home / Miscellenous India / यूके से आने वालीं फ्लाइटों पर लगी पाबंदी को और बढ़ाना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.