scriptमुंबई के गड़ढों की पोल खोलने का गाना गाने पर मिला 500 करोड़ का नोटिस | Rj Malishka on singing BMC pothole, bmc send 500 crore notice | Patrika News

मुंबई के गड़ढों की पोल खोलने का गाना गाने पर मिला 500 करोड़ का नोटिस

Published: Jul 19, 2017 01:37:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

बीएमसी ने दावा किया है कि मलिष्का के घर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है। इसलिए बीएससी ने मलिष्का के खिलाफ 500 करोड़ का नोटिस भेजा है।

Rj Malishka

Rj Malishka

नई दिल्ली। मुंबई के गड्ढों की पोल खोलना रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोसना को काफी महंगा पड़ गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मलिष्का को नोटिस भेजा है। आरजे मलिष्का ने कुछ समय पहले मुंबई की सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर एक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया था। अब बीएमसी ने दावा किया है कि मलिष्का के घर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है। इसलिए बीएससी ने मलिष्का के खिलाफ 500 करोड़ का नोटिस भेजा है।

घर के गमले में मिला लार्वा
बीएमसी ने मलिष्का मेंडोसना के ब्रांदा स्थित घर पर जांच के बाद कहा कि वहां डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है। नोटिस के मुताबिक आरजे मलिष्का के घर मिट्टी के कटोरे में पानी भरा हुआ था, जिसमें एडीज मच्छर पाए गए हैं। इसके अलावा घर में लगे पौधे के गमले में भी मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। जिसके बाद बीएमसी ने एमएमसी एक्ट की धारा 381बी के तहत नोटिस भेजा है।

मलिष्का ने फैन्स को कहा थैंक्यू
मलिष्का को नोटिस मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इसके लेकर बीएमसी पर गुस्सा दिखाया और मलिष्का के साथ स्टैंड किया है। इसे लेकर मलिष्का ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद किया है



मलिष्का ने पूछा था- बीएमसी पर भरोसा है ?
बता दें कि आरजे मलिष्का मेंडोसना ने कुछ समय पहले मुंबई में सड़कों के गड्ढों को लेकर एक मराठी गाना गाया था। जिसमें वह व्यगं करते हुए बीएमसी पर निशाना साधा था। गाने में मलिष्का ने पूछा था कि क्या जनता को बीएमसी पर भरोसा है। इस वीडियो से बीएमसी का मजाक उड़ना शुरु हो गया, तो शिवसेना ने इस वीडियो का विरोध भी किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो