scriptRJD नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ‘आपके जैसा लाचार नेता अभी तक नहीं देखा’ | rjd leader manoj jha attacks nitish kumar | Patrika News

RJD नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ‘आपके जैसा लाचार नेता अभी तक नहीं देखा’

Published: Dec 28, 2020 05:42:18 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 40-45 सीटें लाने के बाद आप कह रहे हैं आपको दबाव में CM बनाया गया। क्यों आपने यह दबाव स्वीकार किया?

rjd leader manoj jha attacks nitish kumar

rjd leader manoj jha attacks nitish kumar

नई दिल्ली JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह (RCP Singh) को जेडीयू (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने मीडिया से बाताया था कि बिहार में कम सीटों के मिलने के बाद नीतीश कुमार इस बार CM नहीं बनना चाहते थे। लेकिन CM बनने के बाद उन्होंने खुद अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद पार्टी ने आरसीपी सिंह को अध्यक्ष चुना। आरसीपी अगले तीन साल के अध्यक्ष रहेंगे। 
https://twitter.com/AHindinews/status/1343523484731809793?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं इसे लेकर विपक्ष ने उनपर हमला तेज कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 40-45 सीटें लाने के बाद आप कह रहे हैं आपको दबाव में CM बनाया गया। क्यों आपने यह दबाव स्वीकार किया? अरुणाचल में आपके 6 विधायकों को तोड़ा गया और आपके लोग प्रतिकार तक नहीं कर पाए। इतनी लाचारी हमने बिहार के किसी कद्दावर नेता में नहीं देखी थी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ycp2y
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो