scriptBihar Election: RLSP का घोषणा पत्र जारी, बिहार के लोगों को दिए 25 ‘वचन’ | RLSP Release Manifesto For Bihar Election 2020 | Patrika News

Bihar Election: RLSP का घोषणा पत्र जारी, बिहार के लोगों को दिए 25 ‘वचन’

Published: Oct 24, 2020 01:50:04 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Bihar Election: RLSP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहारवासियों से किए 25 ‘वचन’

RLSP Release Manifesto For Bihar Election 2020

रालोसपा ने जारी किया घोषणा पत्र।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) को लेकर सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल तेज हो रही है। सभी पार्टियां दावों और वादों की झड़ी लगा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। RLSP ने घोषणापत्र ( Manifesto ) के जरिए बिहार के लोगों से 25 ‘वचन’ किए हैं। इतना ही नहीं रालोसपा मुखिया ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र कर देंगे।
रालोसपा का घोषणा पत्र जारी

शनिवार को RLSP ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए वादों की झड़ी लगा दी है। रालोसपा के मेनिफेस्टो में दवाई, कमाई, सिंचाई, कार्रवाई, पढ़ाई, सुनवाई की प्राथमिकता दी गई है। RLSP अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अच्छी कमाई, युवाओं को रोजगार, छात्रों को अच्छी पढ़ाई, पीड़ितों को त्वरित सुनवाई और न्याय दिलाने का वचन करते हुए 25 वादों का एक वचन तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर शिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा। 2003 के बाद जिन शिक्षकों की बहाली हुई है, आयोग द्वारा उनाक मूल्यांकन किया जाएगा। जो भी उसमें पास होंगे वह शिक्षक बने रहेंगे, जो पास नहीं होंगे उन्हें दूसरे विभागों में भेजा जाएगा।
https://twitter.com/UpendraRLSP/status/1319879828066111488?ref_src=twsrc%5Etfw
शिक्षा और शिक्षक पर जोर

कुशवाहा ने कहा कि सभी कक्षाओं में मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नति की जाएगी। स्कूलों में छात्रों की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। कुल मिलाकर रालोसपा ने अपने घोषणापत्र में शिक्षा, शिक्षक और छात्रों पर पूरा जोर दिया है। गौरतलब है कि तकरीबन सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। लोजपा ने अपने घोषणा पत्र में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को प्रमुखता दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो