script

रोहिंग्या को लेकर आलोचना का शिकार हुई नोबेल पुरस्कार विजेता, ऑक्सफोर्ड ने हटाई सू की की बनाई पेंटिंग

Published: Oct 01, 2017 02:41:27 pm

Submitted by:

Mohit sharma

लंदन के ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पढ़ाई करने वाली म्यांमार की सत्ताधारी नेता आंग सान सू की पेंटिंग कॉलेज से हटा दी गई है।

Suu Kyi

नई दिल्ली। म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या को लेकर उपजे संकट का असर अब विदेशों तक दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि लंदन के ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पढ़ाई करने वाली म्यांमार की सत्ताधारी नेता आंग सान सू की पेंटिंग कॉलेज से हटा दी गई है। एक अखबार के मुताबिक यह फैसला रोहिंग्या को लेकर विश्व स्तर पर हुई सू की आलोचना के बाद लिया गया है।

यहां से मानद उपाधि ले चुकी हैं सू की, ऑक्सफोर्ड ने हटाई

जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के कॉलेजों से एक सेंट ह्यूग कॉलेज के प्रबंधन निकाय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय की शुरुआत होने से पहले ही ही नोबेल पुरस्कार विजेता की पेंटिंग को हटाने का फैसला किया था। बता दें कि म्यांमार की नेता सू ने 2012 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की थी। सू ने 1964 और 1967 के बीच राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की स्टडी की थी। सेंट ह्यूग के अनुसार सू की पेंटिंग हटाने के पीछे वजह यह है कि कॉलेज को इस महीने की शुरुआत में एक नई पेंटिंग उपहार में मिली है, जो खास अवधि के लिए प्रदर्शित की जाएगी। यही कारण है कि आंग सान सू की पेंटिंग फिलहाल हटा दिया गया है। सेंट ह्यूग के छात्र सूचनापत्र, द स्वान की मानें तो पेंटिंग को हटाने का फैसला कॉलेज प्रशासन द्वारा लिया गया है। इस प्रशासनिक समीति में जिसमें उनकी साथी और प्रिंसिपल एलिश एंगियोलीनी शामिल थीं।

उपाधि लेने पर विचार

यही नहीं अब ऑक्सफोर्ड काउंसिल को दी गई फ्रीडम ऑफ द सिटी उपाधि वापस लेने की बात पर भी विचार कर रहा है। यह उपाधि 1997 में सू को म्यांमार सेना द्वारा राजनीतिक कैदी बनाए जाने के समय दी गई थी। कॉलेज के अनुसार यह उपाधि वापस लेने के लिए मतदान की प्रक्रिया से होकर गुजरा जाएगा। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कॉलेज में रोहिग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई थी।

 

ट्रेंडिंग वीडियो